2 दिन से लापता युवक का शव मिला, शरीर पर चोट के निशान, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

 – दो दिन से लापता एक युवक का शव नदी किनारे मिला। शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। जिसे देखकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है। युवक के दोस्तों से पूछताछ कर रही है। घटना बिलासपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

पेंटिंग का काम करता था मृतक

जानकारी के अनुसार, 15 जुलाई को पचरीघाट के पास अरपा नदी के किनारे एक युवक का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। जिसके बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँच गई। मृतक की पहचान सीपत क्षेत्र के राजेंद्र उर्फ राजू सूर्यवंशी (26) के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस पूछताछ में परिजनों ने बताया कि राजेंद्र पेंटिंग और दीवारों पर डिज़ाइन बनाने का काम करता था। वह चिंगराजपारा में रहता था।

परिजनों ने यह भी बताया कि वह दो दिनों से लापता था और वे उसकी तलाश कर रहे थे। उन्होंने कुश कुमार और उसके दोस्तों से जानकारी ली। फिर भी उसका कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद उन्होंने सरकंडा थाने को सूचना दी। मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए। जिसे देखकर परिजनों को हत्या का शक हुआ। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

जांच में जुटी पुलिस

बताया गया कि मृतक ने अपने दोस्त के साथ शराब भी पी थी। जिसके बाद दोनों अपने घर के लिए निकल गए। लेकिन, राजेंद्र अपने घर नहीं पहुंचा। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही युवक की मौत के कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस कई एंगल से मामले की जांच कर रही है। उसके दोस्तों से पूछताछ की जा रही है।

  • Related Posts

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

     तीज-त्योहारों,राष्ट्रीय पर्व पर देते हैं मान-सम्मान कोरबा। उम्र के अंतिम पड़ाव पर जिन वृद्धजनों को उनके परिजनों ने छोड़ दिया है, या किसी कारण से वृध्द आश्रम में रहकर एकाकी…

    Read more

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    तिल्दा-नेवरा। छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत द्वारा संगठन विस्तार के तहत महत्वपूर्ण नियुक्ति की घोषणा की गई है। अध्यक्ष अमर गिदवानी की अनुशंसा पर महासचिव जितेन्द्र बड़वानी तथा महिला विंग की…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार
    error: Content is protected !!