
रायपुर । कोरोना वायरस को छत्तीसगढ़ में आए आज एक साल हो गए। प्रदेश में 18 मार्च 2020 को राजधानी रायपुर में पहला कोरोना मरीज मिला था। इसके बाद से लगातार मामला बढ़ता गया। 18 मार्च 2020 से 18 मार्च 2021 तक कोरोना के कुल 3 लाख 19 हजार 717 केस सामने आ चुके हैं।
बता दे कि राजधानी रायपुर में लंदन से आई 24 साल की युवती कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पूरे परिवार की कोरोना जांच की गई थी, लेकिन उन्हें किसी तरह का संक्रमण नहीं मिला था।
इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री ने विदेश से आने वाले सभी लोगों को कोरोना टेस्ट करवाने के निर्देश दिए थे। सभी तरह की चीजों को बरती जा रही थी, बावजूद इसके कोरोना के केस तेजी से बढ़े। आज कोरोना को छत्तीसगढ़ में एक साल पूरा हो गया। छत्तीसगढ़ में अब तक 3 लाख से ज्यादा लोग कोरोनापोर्ट हुए हैं। अब तक 3 हजार 900 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें 821 लोग सिर्फ राजधानी रायपुर से हैं।
2020-21 में कोराना के रोगियों की बढ़ती संख्या
18 मार्च 2020 – पहला मरीज मिला
3 अप्रेल 2020- कोरोना के 9 मामले
3 अप्रेल 2020- रायपुर संभाग में सबसे अधिक 5 प्रकरण
5 अप्रेल 2020- 10 पाजिटिव केस
17 अप्रेल 2020- मरीजों की संख्या पहुंची 36
19 मई 2020 – कोरोना ने मारी सेंचुरी । संख्या 100
23 मई 2020- 172 कोरोना रोगी।
26 मई 2020 – रोगियों की संख्या 300 के पार।
27 मई 2020- 364 केस।
1 जून 2020- केस 500 के पार।
11 जून 2020 -1 हजार 398 कोरोना मरीज।
20 जून 2020- कोरोना के 2000 केस
30 जून 2020- मरीजों की संख्या 2 हजार 858
10 जुलाई 2020- 3 हजार के पार
20 जुलाई 2020 – 5 हजार 598 मरीज मिले
1 अगस्त 2020- 9 हजार से ज्यादा मरीज
20 अगस्त 2020- 18 हजार 501 प्रकरण
1 सितंबर 2020- 30 हजार से ज्यादा मरीज
20 सितंबर 2020- 86 हजार 183 मरीज
1 अक्टूबर 2020 – कोरोना की संख्या 1 लाख के पार
20 अक्टूबर 2020-1 लाख 65 हजार 279 मरीज
1 नवंबर 2020-1 लाख 80 हजार से ज्यादा
20 नवंबर 2020- 2 लाख 19 हजार 404 मरीज
1 दिसंबर 2020- 2.5 लाख के पास पहुंची मरीजों की संख्या
20 दिसंबर 2020- 2 लाख 67 हजार 219 मरीज
1 जनवरी 2021- 2 लाख 80 हजार के पार
20 जनवरी 2021- 3 लाख के करीब पहुंची मरीजों की संख्या
1 फरवरी 2021 – 3 लाख 56 हजार से ज्यादा मरीज
20 फरवरी 2021- 3 लाख 10 हजार 732 मरीज
1 मार्च 2021 से 18 मार्च- 3 लाख 19 हजार 717 मरीज








Comments are closed.