पत्थर खदान धंसने से 15 मजदूर अंदर दबे, अब तक एक शव बरामद

  यूपी। सोनभद्र के ओबरा थाना क्षेत्र में पत्थर खनन के दौरान बड़ा हादसा हो गया. अचानक पहाड़ी धंसने से कई मजदूर और एक कंप्रेसर ऑपरेटर मलबे में दब गए. इस दुर्घटना में लगभग 15 लोगों के मलबे के नीचे फंसे होने की आशंका जताई जा रही है. अब तक एक शव बरामद किया गया है, जबकि बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है. हादसे के तुरंत बाद मिर्जापुर से एसडीआरएफ की टीम रवाना हो चुकी थी, जो सोनभद्र घटनास्थल पर पहुंच गई है. हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम और स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया. हालांकि मलबा काफी भारी और ऊंचाई से गिरा है, इसलिए रेस्क्यू को तेजी से शुरू करना चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है मौके की स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है. सोनभद्र के जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि “पिछड़ा माइन्स क्षेत्र में दीवार जैसी संरचना गिरने की सूचना मिली है, जिसके चलते कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है. पुलिस कप्तान भी मौजूद हैं और सभी एजेंसियां मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं.” जिलाधिकारी के मुताबिक, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम मिर्जापुर से पहुंच रही है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अभी तक किसी मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. जब जिलाधिकारी से पूछा गया कि क्या यह खदान पहले से बंद थी, उन्होंने कहा कि ऐसा कोई संकेत नहीं है. उन्होंने बताया, “घटना कैसे हुई, इसकी जांच कराई जाएगी और दोषियों पर कार्रवाई होगी. यह भी पता लगाया जाएगा कि खनन के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं.” इस बीच, उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री संजीव सिंह गौड़ ने घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा, “जबकि आज भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती का कार्यक्रम था, लेकिन लापरवाही के कारण इतना बड़ा हादसा हो गया. हम पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं. मुआवजा दिलवाया जाएगा और जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी.

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    *कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य  जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, सेवन एवं अवैध बिक्री पर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
    error: Content is protected !!