नाबालिग लड़की से दुष्कर्म दरगाह के खिदमददार पर दुष्कर्म का आरोप, पुलिस पहुंची दरगाह
रायपुर। राजधानी के मोतीबाग स्थित दरगाह के खिदमददार पर 13 वर्षीय नाबालिग के परिजनों ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। बच्ची की दादी दरगाह के बाहर भीख मांगती है। जिसके साथ बच्ची का दरगाह आना-जाना लगा हुए रहता है।
नाबालिग के परिजनों ने बताया कि घटना 18 सितंबर की है, दरगाह के बाथरूम में बच्ची लघुशंका के लिए गई हुई थी, इस दौरान वहां के खादिम नईम अशरफी वहां पहुंचा और बच्ची को अपनी हवास का शिकार बनाया, जिसकी रिपोर्ट रविवार को लडकी के परिजन सिविल लाइन थाना में दर्ज कराने पहुंचे हैं।
सिविल लाइन थाना प्रभारी आरके मिश्रा ने बताया कि बच्ची को लेकर परिजन पहुंचे हुए है, खादिम नईम अशरफी के खिलाफ शिकायत की है, मैं मौके पर दरगाह पहुंचा हुआ हूँ, अधिक जानकारी के लिए प्रतीक्षा करें।







Comments are closed.