
तिल्दा/ नेवरा/ शमसेर अंशारी द्वारा अपने घर में अवैध बिक्री किये जाने हेतू मादक पदार्थ गांजा संग्रह किया हुआ है की सूचना पर NDPS प्रावधानों के अंतर्गत कार्यवाही की गई । सहायक उप निरीक्षक आर.बी. सिंह द्वारा दो स्वतंत्र साक्षियों एवं पुलिस बल के साथ छापा मारा गया जहा पर आरोपी शमसेर अंशारी के कब्जे से कुल 13 पैकेट टेपिंग कर पैक किया गया गांजा जप्त किया है। कुल जप्त गांजा की मात्रा लगभग 14 किलोग्राम, कीमत एक लाख अड़तीस हजार अस्सी रूपये का बरामद किया गया है। और आरोपी शमसेर अंशारी को गिरफ्तार किया गया जिसे ज्यूडिशियल रिमांड हेतू माननीय सत्र न्यायालय धारा- 20(B) NDPS एक्ट के न्यायालय रायपुर में पेश किया गया । जहा से उसे जेल भेज दिया गया । उपरोक्त कार्यवाही अजय यादव उमनि/वपुअ महोदय रायपुर के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रायपुर व उप पुलिस अधीक्षक महोदय मुख्यालय रायपुर के मार्गदर्शन में निरीक्षक शरद चन्द्रा थाना प्रभारी तिल्दा, सहायक उप निरीक्षक आर.बी.सिंह प्र.आर.जनक लाल बंदे ,आरक्षक सदानंद ठाकुर , जितेन्द्र साहू ,महेन्द्र वर्मा, संदीप सिंह, तरूण वर्मा महिला सैनिक श्रीमती अनीता वर्मा के द्वारा सफलता पूर्वक कार्यवाही को अंजाम दिया जाकर बड़ी सफलता हासिल की गई है ।







Comments are closed.