छत्तीसगढ़ः आम से लेकर खास तक में होली की खुमारी, सीएम भूपेश ने बजाया नगाड़ा- जमकर थिरके कांग्रेसी, अरूण साव ने नर मुंडों की माला पहनकर उड़ाए रंग-गुलाल

रायपुर/ होली का पर्व शुरू हो चुका है। राजधानी भी होली के रंग में रंग चुकी है। गलियों और मोहल्लों में लोग एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर त्योहार की खुशियां सेलिब्रेट कर रहे हैं। चौक-चौराहों पर बैठकर युवाओं की टोलियां फाग गीत गा रही हैं।

गली, मोहल्लों में होली की खुमारी, एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर खुशियां बांटते हुए लोग।

गली, मोहल्लों में होली की खुमारी, एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर खुशियां बांटते हुए लोग।

राहगीरों को भी रोककर रंग-गुलाल लगाए जा रहे हैं। शहर की गलियों का माहौल पूरी तरह रंगीन हो चुका है। होली के रंग में ऊपर से लेकर नीचे तक रंगे हुए युवाओं की टोली इस पल को कैमरे में कैदकर यादगार बना रही है।

चौक-चौराहों पर नगाड़ा बजाकर फाग गीत गाते हुए लोग, सबपर होली के रंग रंगे हुए हैं।

चौक-चौराहों पर नगाड़ा बजाकर फाग गीत गाते हुए लोग, सबपर होली के रंग रंगे हुए हैं।

आम से लेकर खास सभी लोगों में होली की खुमारी छाई हुई है। भाजपा अध्यक्ष अरूण साव राजधानी स्थिति निजी होटल के लॉन में समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ रंग-गुलाल खेलते नजर आए।

होली पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने जमकर होली खेली, नर मुंडों की माला पहने नजर आए।

होली पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने जमकर होली खेली, नर मुंडों की माला पहने नजर आए।

साव ने जमकर नगाड़ा भी बजाया। होली के लिए खास तौर पर अरूण साव नर मुडों की माला पहने नजर आए। युवाओं, बच्चों के साथ उन्होंने जमकर होली खेली।

सीएम भूपेश ने नगाड़ा बजाया तो विधायक विकास उपाध्याय, कुलदीप जुनेजा, ऐजाज ढेबर जमकर थिरके।

सीएम भूपेश ने नगाड़ा बजाया तो विधायक विकास उपाध्याय, कुलदीप जुनेजा, ऐजाज ढेबर जमकर थिरके।

सीएम भूपेश बघेल ने भी अपने विधायकों के साथ होली खेली। मुख्यमंत्री ने नगाड़ा बजाया तो संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, विधायक कुलदीप जुनेजा के साथ कई कांग्रेसी जमकर थिरके। होली के गीतों पर सभी ने खूब डांस किया।

  • Related Posts

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता

     जनसेवक एवं विकास के प्रति समर्पित पूर्व केबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल एवं उनकी पत्नी पूर्व महापौर श्रीमती रेणु अग्रवाल को जन्मदिवस के अवसर पर बधाईयों का तांता लगा रहा। समर्थकों,…

    Read more

    गुणवत्ता को लेकर जिला पंचायत CEO एक्शन मोड़ में , पीएम श्री विद्यालय का निरीक्षण कर ,गुणवत्तापूर्ण अधोसंरचना निर्माण के दिए निर्देश

     सर्वसुविधायुक्त, आदर्श विद्यालय बनाने पर जोर, छात्र-छात्राओं से हुए रूबरू* कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार सीईओ जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग ने शुक्रवार को पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता

    गुणवत्ता को लेकर जिला पंचायत CEO एक्शन मोड़ में , पीएम श्री विद्यालय का निरीक्षण कर ,गुणवत्तापूर्ण अधोसंरचना निर्माण के दिए निर्देश

    गुणवत्ता को लेकर जिला पंचायत CEO एक्शन मोड़ में , पीएम श्री विद्यालय का निरीक्षण कर ,गुणवत्तापूर्ण अधोसंरचना निर्माण के दिए निर्देश

    मालगाड़ी की चपेट में आया ट्रक ड्राइवर दाहिना पैर कटा, रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसा, इलाज जारी

    मालगाड़ी की चपेट में आया ट्रक ड्राइवर दाहिना पैर कटा, रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसा, इलाज जारी

    तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत. मुख्य मार्ग पेट्रोल पंप के पास हुई घटना

    तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत. मुख्य मार्ग पेट्रोल पंप के पास हुई घटना

    KORBA : नाली में अपशिष्ट डालने पर होटल संचालक पर 5000 रुपये जुर्माना, निगम का स्वच्छता महाअभियान जारी

    KORBA : नाली में अपशिष्ट डालने पर होटल संचालक पर 5000 रुपये जुर्माना, निगम का स्वच्छता महाअभियान जारी

    भक्ति और सत्संग हमें लायक बनाती है : पं. राजकुमार शर्मा

    भक्ति और सत्संग हमें लायक बनाती है : पं. राजकुमार शर्मा
    error: Content is protected !!