12 बच्चों की मां की पति ने की हत्या, शराब पी कर मचा रही थी हंगामा

रतनपुर । रतनपुर थाना क्षेत्र में शराबी महिला की हत्या का मामला सामने आया है, शराब के नशे में महिला हंगामा मचा रही थी जिस पर पत्नी से हुए विवाद के बाद पति ने उसकी हत्या कर दी, मामला बुधवार का है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भरदईया के रहने वाले संतोष धनुहार ,52 वर्ष  ने अपनी पत्नी बुधवारा बाई ,47 वर्ष को शराब पीने के बाद हुए हंगामे के लिए मौत के घाट उतार दिया। बुधवारा बाई के 12 बच्चे हैं जिनमें से तीन का विवाह हो चुका है।

गांव वालों ने बताया कि बुधवार को बुधवारा बाई शराब के नशे में थी और किसी बात को लेकर वह अपने बड़े बेटे को लगातार अपशब्द कह रही थी। जिसपर पति संतोष ने पत्नी को समझाने की कोशिश की लेकिन जब पत्नी चुप नही हुई तब उसने लाठी से पत्नी को पीटना शुरू कर दिया जिसमे पत्नी की मौत हो गई ।
बाद में रतनपुर पुलिस को इसकी सूचना मिली। पुलिस ने  गुरुवार सुबह घटनास्थल पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए उसे भेज दिया है ।
रतनपुर थाना प्रभारी हरविंदर सिंह ने घटना की पुष्टि की और बताया कि वे मामले से जुडी जानकारी शाम 5 बजे तक ही दे पाएंगे।
वहीं आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है।

  • Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    कोरबा, 08 मार्च 2026/ उच्च न्यायालय बिलासपुर (छत्तीसगढ़), राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार आज 08 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला…

    Read more

    किसानों के खेतों में उतरे कलेक्टर के कदम,मूंगफली – उड़द और मक्का की फसल का किया अवलोकन

    शकरकंदी, पपीता सहित अन्य लाभदायक फसलों के लिए किया प्रोत्साहित विद्युत अवरोध की शिकायत पर तत्काल अधिकारियों को दिए निर्देश पुल निर्माण की मांग पर स्थल निरीक्षण कर परीक्षण कराने…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    किसानों के खेतों में उतरे कलेक्टर के कदम,मूंगफली – उड़द और मक्का की फसल का किया अवलोकन

    किसानों के खेतों में उतरे कलेक्टर के कदम,मूंगफली – उड़द और मक्का की फसल का किया अवलोकन

    जांजगीर-चांपा 300 साल पुरानी परंपरा: पंतोरा में पंचमी पर लट्ठमार होली, पूजा के बाद युवतियों ने बरसाईं लाठियां अनोखी परंपरा  

    जांजगीर-चांपा 300 साल पुरानी परंपरा: पंतोरा में पंचमी पर लट्ठमार होली, पूजा के बाद युवतियों ने बरसाईं लाठियां अनोखी परंपरा  

    कटघोरा को जिला बनाने की मांग को विधायक तुलेश्वर सिंह का समर्थन,अधिवक्ता संघ से की मुलाकात

    कटघोरा को जिला बनाने की मांग को विधायक तुलेश्वर सिंह का समर्थन,अधिवक्ता संघ से की मुलाकात

    दुर्ग: भाजपा नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई, पार्टी ने किया सस्पेंड

    दुर्ग: भाजपा नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई, पार्टी ने किया सस्पेंड
    error: Content is protected !!