11 शवों का अंतिम संस्कार किया गया, सोरम पहुंची विधायक भी हुई भावुक

धमतरी/ बालोद जिले के पुरुर थाना क्षेत्र में बीती रात हुए भीषण सड़क हादसे में दो मासूम समेत 11 लोगों की मौत से इलाके में शोक की लहर है. सभी मृतक धमतरी जिले के ग्राम सोरम के रहने वाले थे. हादसे के बाद ग्रामीणों और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. सभी मृतकों का आज गांव में अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान पुलिस के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.

सभी मृतकों का शव 6 एंबुलेंस से गांव पहुंचा. गांव के मुक्तिधाम में 5 चिताओं में 11 शव जलाए गए. अंतिम संस्कार में शामिल होने पूरा गांव उमड़ा. परिवार के बचे सदस्यों ने शवों को मुखाग्नि दी. वहीं इस हादसे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए प्रति मृतक चार लाख रुपए देने की घोषणा की है.

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर लिखा है कि बालोद के पुरुर और चारामा के बीच बालोदहन के पास हुए सड़क हादसे में दिवंगत साहू परिवार के 10 सदस्यों एवं डोमेश ध्रुव के परिवार को इस दुखद घड़ी के सहायतार्थ प्रति मृतक चार लाख रुपए देने की घोषणा करता हूं. यह घटना बेहद दुखद है. ईश्वर की मर्जी के आगे हम सब नतमस्तक हैं.

  • Related Posts

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    15 Mar 2026 सांकेतिक तस्वीर (AI)  यूएई पुलिस ने किया गिरफ्तार Dubai दुबई: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में सोशल मीडिया पर भ्रामक और गलत जानकारी साझा करने के आरोप में…

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    बिलासपुर। शहर में कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश कर रहे असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक, तालापारा में…

    Comments are closed.

    You Missed

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप

    कुसमुंडा क्षेत्र की पहल से ग्राम पाली के तालाब में पहुँचा खदान का पानी, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

    कुसमुंडा क्षेत्र की पहल से ग्राम पाली के तालाब में पहुँचा खदान का पानी, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही,चोरी के तीन मामलों का खुलासा, आरोपियों की गिरफ्तारी

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही,चोरी के तीन मामलों का खुलासा, आरोपियों की गिरफ्तारी

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें
    error: Content is protected !!