1080 घंटे तक चलेगी Xioami की मच्छर भगाने वाली मशीन! फोन से हो जाएगी कनेक्ट, ज़्यादा नहीं है कीमत

शियोमी अपने स्मार्टफोन के लिए जाना जाता है और अब कंपनी ने एक खास मशीन को लॉन्च किया है. ये मशीन मच्छर भगाने के काम आएगी. शियोमी ने इस मशीन को पिछले साल लॉन्च किया था जिसका अब नया वर्शन ‘मिजिया स्मार्ट मस्कीटो रिपेलेन्ट 2’ लॉन्च किया गया है. गिज्मोचाइना की रिपोर्ट के अनुसार ये मच्छर भगाने वाली मशीन का नया वर्जन ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और XiaoAI वॉइस कंट्रोल के साथ आता है. शियोमी ने इस मशीन को अभी क्राउडफंडिंग के ज़रिए चीन में लॉन्च किया है.

कितनी है कीमत? क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म के ज़रिए मिजिया स्मार्ट मस्कीटो रिपेलेन्ट 2 मशीन को 12 मई से खरीदा जा सकता है. इस मशीन में ट्राईफ्लूथरिन का इस्तेमाल किया जाता जो कि एंटी-मस्कीटो एजेंट के रूप में काम करती है.
इस मशीन का सिंगल रिपेलेन्ट का इस्तेमाल 1080 घंटे तक किया जा सकता है. यानि अगर इस मशीन को हर दिन 8 घंटे इस्तेमाल करने पर ये 4.5 महीने चल सकती है. शियोमी की इस मशीन का रिटेल प्राइस 69 युआन (करीब 790 रुपये ) है. और, इसका क्राउडफंडिंग प्राइस 59 युआन (करीब 670 रुपये) है.

मिलेंगे पावर मोड्स

शियोमी की ये मशीन 28 वर्ग मीटर के स्पेस को कवर करने में सक्षम है. शियोमी ने इस मशीन में दो पावर मोड्स दिए हैं. इस मशीन को AA बैटरी और USB-C केबल के जरिए कनेक्ट करके चलाया जा सकता है. इसमें बिल्ट-इन फैन दिया गया है जो ट्राईफ्लूथरिन को हर जगह फैला देता है.
ब्लूटूथ के ज़रिए इस मशीन को फोन से कनेक्ट किया जा सकता है. आप इस मशीन में टाइमर भी सेट कर सकते हैं और ये भी चेक कर सकते हैं की इसमें कितनी दवाई और बची है. जब USB-C पावर सप्लाई मोड में मशीन ऑन हो, तो इसे XiaoAI के जरिए आवाज से भी कंट्रोल किया जा सकता है.

  • Related Posts

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: साल 2026 में चैत्र नवरात्र की शुरूआत 19 मार्च से होने जा रही है. श्रद्धालु 27 मार्च तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करेंगे. नवरात्र के आखिरी दिन…

    Read more

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    *कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी* शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानने जब कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
    error: Content is protected !!