कोरबा में धूमधाम से मना चेट्रीचंड्र महोत्सव, निकली भव्य शोभायात्रा

video captured by – Rohit Tewani

कोरबा। शहर में सिंधी समाज के इष्टदेव वरुणावतार भगवान श्री झूलेलाल सांई का 1076वां जन्मोत्सव चेट्रीचंड्र महोत्सव के रूप में शुक्रवार को पूरे धूमधाम, भक्ति भाव और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पूज्य सिंधी पंचायत कोरबा के नेतृत्व में आयोजित इस भव्य आयोजन में समाज के साथ अन्य वर्गों की भी बड़ी सहभागिता देखने को मिली।कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 10 बजे पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष श्री अशोक चावलानी द्वारा श्री बहराणा साहब की विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई।

इसके बाद आरती कर समस्त समाज की सुख-समृद्धि एवं मंगलकामनाओं के लिए पलव किया गया। आयोजन स्थल पर भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें सिंधी समाज के साथ अन्य समाज के लोगों ने भी श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। साथ ही सुबह से ही रक्तदान शिविर का आयोजन कर सामाजिक सेवा का संदेश भी दिया गया।शाम 6 बजे श्री झूलेलाल मंदिर कोरबा से भगवान झूलेलाल सांई के जन्मोत्सव पर केक काटकर भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

यह शोभायात्रा रानी रोड, मेन रोड, पावर हाउस रोड और डी डी एम रोड होते हुए श्री गोदड़ी वाला धाम पहुंची। यात्रा के दौरान समाज के लोगों ने पारंपरिक वेशभूषा में भजनों की धुन पर छेज (सिंधी डांडिया) कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।पुराना बस स्टैंड में भव्य महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें महापौर श्रीमती संजू राजपूत, एमआईसी सदस्य श्री नरेंद्र देवांगन एवं पूर्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे और भगवान झूलेलाल का आशीर्वाद प्राप्त किया।कार्यक्रम के समापन पर बहराणा साहब की ज्योति को जोड़ा पुल राताखार ले जाकर श्रद्धा एवं आस्था के साथ आरती कर प्रवाहित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान “जय झूलेलाल, ॿेड़ा ई पार” के जयघोष से शहर का वातावरण गूंजायमान रहा।

  • Related Posts

    दर्री रूमगढ़ा,कोरबा। 21/03/2026

    आज कोरबा स्तिथ दर्री रूमगढ़ा के इदगाह में मुस्लिम समाज के लोगो ने अपनी सबसे बड़े त्योहार ईद के अवसर पर एक साथ सुबह 9 बजे नमाज अदा कर सोहद्रपूर्ण…

    सॉफ्टवेयर अपडेशन की वजह से 21 से 25 मार्च तक बंद रहेगा राशन वितरण

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा में धूमधाम से मना चेट्रीचंड्र महोत्सव, निकली भव्य शोभायात्रा

    कोरबा में धूमधाम से मना चेट्रीचंड्र महोत्सव, निकली भव्य शोभायात्रा

    दर्री रूमगढ़ा,कोरबा। 21/03/2026

    दर्री रूमगढ़ा,कोरबा। 21/03/2026

    सॉफ्टवेयर अपडेशन की वजह से 21 से 25 मार्च तक बंद रहेगा राशन वितरण

    सॉफ्टवेयर अपडेशन की वजह से 21 से 25 मार्च तक बंद रहेगा राशन वितरण

    अब रायगढ़ में भी अफीम की खेती: डेढ़ एकड़ में अफीम की खेती का भंडाफोड़, 15 दिनों में चौथा मामला

    अब रायगढ़ में भी अफीम की खेती: डेढ़ एकड़ में अफीम की खेती का भंडाफोड़, 15 दिनों में चौथा मामला

    आस्था, और संस्कृति का महाकुंभ बना कोरबा: भगवा लहर में डूबा शहर, भव्य शोभायात्रा ने रचा इतिहास

    आस्था, और संस्कृति का महाकुंभ बना कोरबा: भगवा लहर में डूबा शहर, भव्य शोभायात्रा ने रचा इतिहास

    बालको में महिला क्रेन पायलट की तैनाती, महिला नेतृत्व को मिला बढ़ावा

    बालको में महिला क्रेन पायलट की तैनाती, महिला नेतृत्व को मिला बढ़ावा
    error: Content is protected !!