
तिल्दा/नेवरा/ विगत 1 माह से चल रहे हैं टीकाकरण अभियान का कल हरे माधव भवन में अंतिम दिन है । चेंबर अध्यक्ष अमर पारवानी के निर्देशानुसार हरे माधव भवन में शुरू हुए टीकाकरण अभियान में अभी तक 3200 ने लगाया टीका , चेंबर ,केट की टीम स्वास्थ विभाग से मिलकर लगातार पिछले 1 माह से हरे माधव भवन में डटे रहे व लगातार व्यापारियों , उनके स्टाफ और आसपास के नागरिकों को प्रोत्साहित किया । और कैट के व्यापक प्रसार से व्यापारिक संस्थान के सदस्यों ने खुद को वह अपने परिवार व स्टाफ को वैक्सीनेटेड करवाया नगर के नागरिकों की सुविधा के लिए अब सप्ताह में एक दिन शनिवार को कैट चेंबर टीम का हरे माधव भवन स्थित टीकाकरण केंद्र चालू रहेगा कैट एवं चेंबर के प्रतिनिधियों ने बताया उक्त अभियान को सफल बनाने में छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी का मार्गदर्शन कैट व चेंबर की स्थानीय टीम के रमेश विरानी ,कन्हैया हरीरामानी, राहुल तेजवानी, राजीव खूबचंदानी, मनीष कोटवानी ,निलेश वाधवा, कैलाश गांधी सुरेश लखवानी ,महेश वाधवानी खुशी ,राजेश जेठवानी, राजेश कोटवानी ,मोतीराम देवानी गिरीशछाबड़ा, सुनील हरीरामानी सुमित गोंडवानी, हितू बचवानी का विशेष सहयोग व समर्पण रहा चेंबर व कैट की टीम ने विशेष रूप से बीएमओ आशीष सेना का धन्यवाद किया । स्वास्थ विभाग की रायपुर स्वास्थ अधिकारी डॉक्टर मीरा बघेल नगर ने , समस्त व्यापारिक संस्थाओं ,संघों एवं जनप्रतिनिधियों ने तिल्दा चैंबर , कैट के वेकसिनेशन अभियान को सराहा व शुभकामना देते हुए कहा चेंबर की सजगता से ही नगर सुरक्षित हो सका है ।







Comments are closed.