
नई दिल्ली।देश में 30 साल या उससे अधिक उम्र की 10.18 करोड़ महिलाओं की सर्वाइकल कैंसर जांच पूरी हो चुकी है। यह जांच राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिरों (AAMs) में की गई।यह जांच 30 से 65 वर्ष की महिलाओं के लिए थी और VIA तकनीक (सिरके की मदद से जांच) का इस्तेमाल किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में आशा कार्यकर्ताओं ने इसमें अहम भूमिका निभाई। वे घर-घर जाकर महिलाओं को जांच के लिए प्रेरित करती हैं।सरकार ने फरवरी से मार्च 2025 तक विशेष NCD स्क्रीनिंग अभियान चलाया, जिससे यह आंकड़ा तेजी से बढ़ा। अब तक 25.42 करोड़ पात्र महिलाओं में से 10.18 करोड़ की जांच हो चुकी है।स्वास्थ्य राज्यमंत्री प्रतापराव जाधव ने लोकसभा में यह जानकारी दी और कहा कि यह सरकार की रोकथाम आधारित स्वास्थ्य नीति की बड़ी सफलता है।










Comments are closed.