₹20-20 लाख देंगे एक्टर विजय, भगदड़ में अब तक 40 मौतें, 95 जख्मी

विजय ने करुर हादसे में हुई त्रासदी पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उनके दिल और दिमाग पर इस घटना का भारी बोझ है. उन्होंने अपने प्रियजनों के असमय चले जाने पर शोक व्यक्त किया और प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं. विजय ने कहा कि यह अपूरणीय क्षति है और किसी भी शब्द से इस दुख को कम नहीं किया जा सकता, लेकिन एक परिवार के सदस्य के नाते, वे मृतक परिवारों को 20-20 लाख रुपये और घायल व्यक्तियों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करेंगे. उन्होंने सभी घायल व्यक्तियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की और भरोसा दिलाया कि तमिलनाडु विजय एसोसिएशन सभी आवश्यक सहायता देने के लिए उनके साथ है. भगवान की कृपा से वे सभी मिलकर इस संकट से उबरने का प्रयास करेंगे.’

सूत्रों के मुताबिक, एक्टर विजय ने अपनी टीम के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक की है. भगदड़ में अब तक 39 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है. विजय की पार्टी टीवीके के नेताओं आनंद और निर्मल कुमार के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है.

साउथ सुपर स्टार और तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) के प्रमुख विजय (Thalapathy Vijay) की रैली में शनिवार को जानलेवा भगदड़ मची, जिसमें 39 लोगों की जान चली गई, जबकि कई घायल हुए जिनका इलाज अस्पतालों में चल रहा है. फिल्मों से राजनीति में कदम रखने जा रहे, थलपति विजय साउथ के जाने-माने एक्टर हैं और सबसे अमीर अभिनेताओं की लिस्ट में शामिल हैं. उनकी संपत्ति और कमाई का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि फॉर्च्यून इंडिया की बीते साल आई रिपोर्ट के मुताबिक, देश में FY24 में सबसे ज्यादा एडवांस्ड टैक्स भरने वाले सेलिब्रिटीज की लिस्ट में बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बाद विजय दूसरे स्थान पर थे.

  • Related Posts

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू  रविवार सुबह लगभग 10:30 बजे शक्तिनगर स्थित शॉपिंग…

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग…. लाखों का सामान जलकर खाक…. कड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू बिलासपुर- शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र…

    Comments are closed.

    You Missed

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा
    error: Content is protected !!