होली त्यौहार के मद्देनजर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

¤ शांतिपूर्वक त्यौहार मनाने हेतु की जा रही अपील ¤ हुड़दंगियों एवम गुंडे बदमाशों पर होगी सख्त कार्यवाही ¤

कोरबा / होली एवं शब ए बारात त्यौहार शांतिपूर्वक संपन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक कोरबा यू उदय किरण (भा.पु.से.) के निर्देश पर आज दिनांक 07 मार्च 2023 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा (रा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक विश्वदीप त्रिपाठी (रा.पु.से.), उप पुलिस अधीक्षक अजाक प्रदीप येरेवार (रा.पु.से.), उप पुलिस अधीक्षक दरी रॉबिंसन गुरिया (भा.पु.से.), उप पुलिस अधीक्षक कटघोरा ईश्वर त्रिवेदी (रा.पु.से.), उप पुलिस अधीक्षक यातायात शिवचरण सिंह परिहार (रा.पु.से.), के नेतृत्व में कोरबा के सभी थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी एवं थाना चौकी के स्टॉप फ्लैग मार्च में हिस्सा लेते हुए कोरबा शहर के चौक चौराहे,कटघोरा,बांगो, हरदीबाजर एवं दीपका क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया।

चारपहिया एवं दोपहिया वाहन में सवार पुलिस कर्मियों के द्वारा होली एवं शब ए बरात त्यौहार को शांतिपूर्वक मनाने हेतु अपील की गई। साथ ही जिले के गली मोहल्लों एवं चौक चौराहों में पुलिस बल द्वारा ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से शांतिपूर्वक त्यौहार मनाने हेतु अपील की जा रही है ।

पुलिस अधीक्षक  यू उदय किरण ने स्पष्ट कर दिया है कि शांतिपूर्वक होली त्यौहार मनाने वाले के साथ पुलिस मित्रवत व्यवहार करेगी । वहीं तीन सवारी, परिवर्तित दुपहिया वाहन साइलेंसर (तेज आवाज निकालने वाले पटाखे की तरह) का प्रयोग करने वाले, हुड़दंग करने वाले एवं गुंडे बदमाशों के विरुद्ध कड़ी दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।
  • Related Posts

    गुणवत्ता को लेकर जिला पंचायत CEO एक्शन मोड़ में , पीएम श्री विद्यालय का निरीक्षण कर ,गुणवत्तापूर्ण अधोसंरचना निर्माण के दिए निर्देश

     सर्वसुविधायुक्त, आदर्श विद्यालय बनाने पर जोर, छात्र-छात्राओं से हुए रूबरू* कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार सीईओ जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग ने शुक्रवार को पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट…

    Read more

    मालगाड़ी की चपेट में आया ट्रक ड्राइवर दाहिना पैर कटा, रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसा, इलाज जारी

    कोरबा के सर्वमंगला फाटक के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय एक ट्रक चालक मालगाड़ी की चपेट में आ गया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया,…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    गुणवत्ता को लेकर जिला पंचायत CEO एक्शन मोड़ में , पीएम श्री विद्यालय का निरीक्षण कर ,गुणवत्तापूर्ण अधोसंरचना निर्माण के दिए निर्देश

    गुणवत्ता को लेकर जिला पंचायत CEO एक्शन मोड़ में , पीएम श्री विद्यालय का निरीक्षण कर ,गुणवत्तापूर्ण अधोसंरचना निर्माण के दिए निर्देश

    मालगाड़ी की चपेट में आया ट्रक ड्राइवर दाहिना पैर कटा, रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसा, इलाज जारी

    मालगाड़ी की चपेट में आया ट्रक ड्राइवर दाहिना पैर कटा, रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसा, इलाज जारी

    तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत. मुख्य मार्ग पेट्रोल पंप के पास हुई घटना

    तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत. मुख्य मार्ग पेट्रोल पंप के पास हुई घटना

    KORBA : नाली में अपशिष्ट डालने पर होटल संचालक पर 5000 रुपये जुर्माना, निगम का स्वच्छता महाअभियान जारी

    KORBA : नाली में अपशिष्ट डालने पर होटल संचालक पर 5000 रुपये जुर्माना, निगम का स्वच्छता महाअभियान जारी

    भक्ति और सत्संग हमें लायक बनाती है : पं. राजकुमार शर्मा

    भक्ति और सत्संग हमें लायक बनाती है : पं. राजकुमार शर्मा

    श्रद्धालुओं का कारवां लगातार बढ़ रहा कोरबा के श्याम बाबा मंदिर में, वर्षों पहले हुई घटना ने लोगों को किया प्रभावित

    श्रद्धालुओं का कारवां लगातार बढ़ रहा कोरबा के श्याम बाबा मंदिर में, वर्षों पहले हुई घटना ने लोगों को किया प्रभावित
    error: Content is protected !!