होली खेलते समय कैमिकल रंगों का इस्तेमाल ना करें : डॉ विभाष राजपूत

बागपत/उत्तर प्रदेश/ से विवेक जैन की रिपोर्ट..

बागपत के प्रसिद्ध चिकित्सको में शुमार बागपत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ विभाष राजपूत होली पर कैमिकल युक्त रंगों से बचाव के प्रति विभिन्न माध्यमों से लोगो को जागरूक करे रहे है। डॉ विभाष राजपूत ने कहा कि होली खुशियों, उमंग व उत्साह का त्यौहार है। सभी लोग होली को परम्परागत रीति-रिवाजों के अनुसार मनाये, लेकिन साथ ही होली मनाते समय कुछ खास बातों का भी ध्यान रखे। डॉ विभाष राजपूत ने बताया कि होली खेलते समय प्राकृतिक रंगो का ही इस्तेमाल करे और केमिकल युक्त रंगों का उपयोग ना करे। ध्यान रखें कि होली का रंग मुंह, नाक, कान, आंख में ना जाये। पानी में ज्यादा समय तक ना रहे। रंग छुडाते समय अधिक साबुन का इस्तेमाल ना करें। बताया कि होली के रंगों से यदि जलन महसूस हो, आंखों के सामने धुंधलापन हो, सांस लेने में परेशानी महसूस कर रहे हो, ठंड़ लग रही हो या अन्य कोई परेशानी हो तो बिना किसी देरी के तुरन्त नजदीकी डॉक्टर को दिखाये। कहा कि त्यौहार का पूरा आनन्द ले, लेकिन अपनी सेहत को अनदेखा ना करें और विशेष सतर्कता बरते। उन्होंने होली के पर्व पर लोगों से शराब आदि का नशा ना करने की अपील की। कहा कि होली आपसी भाईचारे का त्यौहार है, इसे मिलजुलकर खूबसूरत रंगों के साथ मनाये और सुरक्षित होली मनाने के लिए अपने सम्पर्क में आने वाले लोगों को भी जागरूक करें।

  • Related Posts

    कोरबा में अडाणी पॉवर का महा-विस्तार: ₹16,611 करोड़ का निवेश, खुलेंगे नौकरियों के द्वार, 5500+ लोगों को मिलेगा काम

    अडाणी समूह द्वारा कोरबा पॉवर लिमिटेड (पूर्व में लैंको अमरकंटक) के अधिग्रहण के बाद अब इसके तीसरे चरण के विस्तार की तैयारी पूरी हो चुकी है। ₹16,611 करोड़ के भारी-भरकम…

    Read more

    जिला दण्डाधिकारी कुणाल दुदावत ने दो आदतन अपराधियों को एक वर्ष के लिए जिला बदर किया

    आदतन अपराधी अंचल अग्रवाल तथा संजय पावले को किया गया जिला बदर  जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा असामाजिक और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा में अडाणी पॉवर का महा-विस्तार: ₹16,611 करोड़ का निवेश, खुलेंगे नौकरियों के द्वार, 5500+ लोगों को मिलेगा काम

    कोरबा में अडाणी पॉवर का महा-विस्तार: ₹16,611 करोड़ का निवेश, खुलेंगे नौकरियों के द्वार, 5500+ लोगों को मिलेगा काम

    जिला दण्डाधिकारी कुणाल दुदावत ने दो आदतन अपराधियों को एक वर्ष के लिए जिला बदर किया

    जिला दण्डाधिकारी कुणाल दुदावत ने दो आदतन अपराधियों को एक वर्ष के लिए जिला बदर किया

    जलाशयों के रखरखाव व नहरों की मरम्मत में अनियमितताः विधायक मरकाम ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

    जलाशयों के रखरखाव व नहरों की मरम्मत में अनियमितताः विधायक मरकाम ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

    स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 का विजेता बालको

    स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 का विजेता बालको

    बाहरी को काम, स्थानीय बेरोजगार बदहाल – अब चुप नहीं बैठेंगे भू-विस्थापित कोयला कर्मचारी एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष संतोष पटेल…कोयला मंत्री को दिया ज्ञापन

    बाहरी को काम, स्थानीय बेरोजगार बदहाल – अब चुप नहीं बैठेंगे भू-विस्थापित कोयला कर्मचारी एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष संतोष पटेल…कोयला मंत्री को दिया ज्ञापन

    नेशनल हाईवे-130 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत

    नेशनल हाईवे-130 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत
    error: Content is protected !!