होम थिएटर ब्लास्ट में लव एंगल, दुल्हन के प्रेमी ने कराया था होम थियेटर में ब्लास्ट, ऐसे बनाया मौत का होम थिएटर, एसपी ने किया मामले का खुलासा

कवर्धा/ होम थिएटर ब्लास्ट मामले में पुलिस ने कई चौकाने वाले खुलासे हुए है। दूल्हे से विवाद और दुल्हन से प्रेम प्रसंग के चलते आरोपी ने होम थिएटर ब्लास्ट की घटना को अंजाम दिया था। वारदात से पहले दूल्हे के घर आरोपी पहुंचा और चुपके से मंडप में होम थिएटर रखकर चला गया था।

दरअसल, बालाघाट जिला के ग्राम छपला निवासी आरोपी सरजू मरकाम का प्रेम प्रसंग कवर्धा के ग्राम अंजना निवासी ललिता मेरावी के साथ था। प्रेमिका की शादी कवर्धा के ग्राम चमारी निवासी हिमेंद्र मेरावी के साथ तय हो गई थी। इस बात से वो काफी नाराज था और बार बार प्रेमिका को काॅल करके शादी तोड़ने का दबाव बनाने लगा था। युवक की हरकतों से परेशान युवती ने घटना की जानकारी अपने होने वाले वाले पति को सुनाई। 30 मार्च को जब सरजू का फोन आया तो हिमेंद्र ने उससे बात की और इसी बात पर दोनों का फोन पर ही जमकर विवाद हुआ।

विवाद इतना बढ़ा कि सरजू ने प्रेमिका और उसके पति हिमेंद्र को मौत के घाट उतारने की प्लानिंग तैयार की। प्लांनिक के तहत उसी रात बालाघाट के ग्राम मंडई के अमर इलेक्ट्रानिक दुकान से सोनी कंपनी का होम थिएटर सरजू ने खरीदा। इसके बाद अपने घर ग्राम छपला आया और उसमें अमोनियम नाइट्रेट, फटाके का बारूद और पेट्रोल मिलाकर एक विस्फोटक तैयार कर होम थिएटर में फिट कर दिया। इधर, 30 मार्च से कवर्धा में हिमेंद्र के घर शादी शुरू हुई थी। 31 मार्च को ग्राम अंजना में बारात गई और एक अप्रैल को दूल्हे के घर रिसेप्शन था। इस बीच आरोपी सरजू बालाघाट से कवर्धा चमारी गांव दूल्हे के घर पहुंचा।

1 अप्रैल को पहुंचा था दूल्हे के घर

इधर, 30 मार्च से कवर्धा में हिमेंद्र के घर शादी शुरू हुई थी। 31 मार्च को ग्राम अंजना में बारात गई और एक अप्रैल को दूल्हे के घर रिसेप्शन था। इस बीच आरोपी सरजू बालाघाट से कवर्धा चमारी गांव दूल्हे के घर पहुंचा पहुंचा। यहां पर मंडप के पास होम थिएटर रखकर चुपचाप वहां से चला गया। तीन अप्रैल को जब दूल्हा और उसका भाई होम थिएटर को बिजली में कनेक्ट कर चालू कर ही रहे थे कि जोरदार ब्लास्ट हो गया। धमका इतना जबरदस्त था कि घर का छत उड़ गया। घटना में घर में मौजूद 8 लोग घायल हो गये। इनमें से दूल्हे की मौके पर ही मौत हो गई और भाई की अस्पताल में उपचार के दौरान जान चले गई। अन्य का उपचार अस्पताल में जारी है।

दूल्हा-दुल्हन थे टारगेट में

आरोपी इलेक्ट्रीशियन का काम जानता था। इसलिए प्रेमिका और उसके पति को विस्फोट से उड़ाने की सजिश रचि थी। 30 मार्च को अपने परिचित के दुकान से साउंड सिस्टम खरीदा था, चुकि आरोपी को पता था कि होम थिएटर में किस तरह से विस्फोटक को फिट करना है। उसने अमोनियम नाइट्रेट, फटाके का बारूद और पेट्रोल के मिश्रण से विस्फोटक तैयार किया। विस्फोटक को होम थिएटर में ऐसे फिट किया कि चालू करते ही होम थिएटर ब्लास्ट हो जाए। प्लानिंग के तहत ठिक ऐसा ही हुआ। गनिमत ये रही कि दुल्हन अपने मायके चली गई थी इसलिए वो इस घटना का शिकार होने से बच गई।

बाईट :- लाल उमेन्द्र सिँह एसपी कवर्धा

  • Related Posts

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) – जिला देशहा यादव समाज बिलासपूर एवं गोवर्धन पूजा समिति के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को खैरा डगनिया के भगवान लक्ष्मी नारायण…

    Read more

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    कोरबा। अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से “सजग कोरबा” अभियान चलाया जा रहा है। कोतवाली पुलिस ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में सघन…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी
    error: Content is protected !!