हीरासिंह मरकाम के दशगात्र कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का श्रद्धांजलि संदेश एवं पागा वस्त्र…

रायपुर। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय हीरासिंह  मरकाम के दशगात्र कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का श्रद्धांजलि संदेश एवं पागा वस्त्र लेकर मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा ग्राम तिवरता जिला कोरबा पहुंचे। शर्मा ने श्रद्धांजलि संदेश स्वर्गीय हीरासिंह के सुपुत्र तुलेश्वर मरकाम  एवं परिवारजनों  को सौंपा एवं पगडी रस्म एवं चंदनपान कार्यक्रम में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने संदेश में स्वर्गीय मरकाम को छत्तीसगढ़ एवं देश के आदिवासियों की सशक्त आवाज निरूपित करते हुए उनके निधन को समाज और स्वयं के लिए अपूरणीय क्षति बताया। इस अवसर पर सलाहकार प्रदीप शर्मा ने कहा स्वर्गीय हीरासिंह मरकाम एक श्रेष्ठ शिक्षक थे। पहले स्कूल और बाद में समाज के।
उन्होंने नब्बे के अंतिम दशक से स्वर्गीय मरकाम के साथ कृषि, राजनीति और सामाजिक संवादों एवं कार्यक्रमो को याद किया । इस अवसर विधायक मोहन मरकाम, संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी, मनमोहन अग्रवाल, डॉ. के.एस. धुर्वे सहित कृषक बिरादरी के सदस्य एवं बड़ी संख्या में देश के कोने कोने से आये गोन्डवाना पार्टी एवं समाज के कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

  • Related Posts

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    कोरबा, जिले के कोरकोमा क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। उपार्जन केंद्र कुदमुरा समिति कोरकोमा में पदस्थ मंडी प्रभारी राजेश कुमार सिंह (55) की बीती रात जंगली हाथी…

    Read more

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा। ऊर्जा की नगरी कोरबा में इस बार होली केवल रंगों तक सीमित नहीं रही, बल्कि सामाजिक आत्मीयता और जनसंवाद का भी बड़ा माध्यम बनकर उभरी है। शहर में जगह-जगह…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य
    error: Content is protected !!