हिरमी सीमेंट द्वारा विश्व जल दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

तिल्दा / नेवरा /विश्व जल संरक्षण दिवस पर अल्ट्राटेक सीमेंट हिरमी के विकास विभाग द्वारा जल संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम ग्राम भटभेरा में आयोजित किया गया जिसमें ग्राम के ग्रामीणों के अलावा युवा, पंचायत प्रतिनिधियों ने अपनी सहभागिता निभाई। ग्राम भटभेरा में आयोजित इस कार्यक्रम में जल संरक्षण के विभिन्न उपायों पर चर्चा की गई तथा इस बात का संकल्प लिया गया कि वर्षा जल का संचय किया जाए तथा जल स्रोतों को सूखने से बचाने के लिए विभिन्न प्रकार के उपाय किए जाएं। ग्राम भटभेरा के सरपंच प्रतिनिधि रामकुमार वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि वर्षा जल का संरक्षण आज के दौर की एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है जिसे सरकार या प्रशासन के साथ ग्राम स्तर पर पंचायतों को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी तथा जल के संरक्षण पर काम करते हुए लोगों को जागरूक करना होगा तथा पानी को बचाना होगा।
ग्रामीण विकास विभाग के प्रीतम पटेल एवं अनीता ने ग्रामीणों को सोखता, किचन गार्डन तथा वृक्षारोपण जैसे उपायों के साथ जल संरक्षण करने के विभिन्न प्रकार के उपाय बताएं तथा सामूहिक रूप से जल संरक्षण के प्रति जागरूक होकर इन उपायों को अपनाने के लिए कहा।
ग्रामीण विकास विभाग के रामा साहू ने पानी टंकी की उपयोगिता पर जोर देते हुए कहा प्रत्येक घर में पानी संचय के लिए पानी टंकी होना चाहिए तथा जल के अपव्यय पर रोक लगनी चाहिए इसके अलावा छत से नीचे की ओर बहने वाला पानी को भी रोकने तथा उचित रूप से सोचता बनाकर इन वर्षा को जमीन के अंदर भेजने के उपाय पर चर्चा की।कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने जल संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को प्रकट किए तथा कहा कि आने वाले समय में बरसात के दिनों में वह वर्षा जल के संचार का हर संभव प्रयास करेंगे तथा अनावश्यक रुप से बहने वाले पानी को रोकने हेतु आवश्यक कदम उठाएंगे।

  • Related Posts

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    बिलासपुर में शिक्षा विभाग से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है। पहले से निलंबित चल रहे सहायक ग्रेड-2 विकास तिवारी एक बार फिर जांच के घेरे में आ गए…

    Read more

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    कोरबा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व समाजसेवी,कमला नेहरू महाविद्यालय शिक्षण समिति के सचिव सुरेन्द्र लाम्बा, निवासी तुलसी मार्ग मेन रोड कोरबा की धर्मपत्नी श्रीमती बृज लाम्बा का 68 वर्ष की आयु…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी
    error: Content is protected !!