हिन्दू लड़की से मुस्लिम युवक ने की शादी फिर दोस्तों के सामने परोसा, यूपी में ‘द केरला स्टोरी’ जैसी घटना

आगरा/ फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ को लेकर देश में हंगामा मचा है। विवादों के बीच कहीं इसे बैन किया जा रहा तो कहीं टैक्स फ्री हो रही है। इसी बीच यूपी में इसी फिल्म की स्टोरी जैसी घटना सामने आई है। यहां एक हिन्दू लड़की को मुस्लिम युवक ने प्रेम जाल में फंसाकर शादी कर ली। इसके बाद उसे अपने दोस्तों के सामने परोस दिया। युवती ने किसी तरह लोगों से  आपबीती सुनाई। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस युवक के खिलाफ कार्रवाई में जुटी है।

ऐसे शुरू हुआ था प्रकरण

मामला आगरा के थाना एत्मादुद्दौला से जुड़ा है। यहां रहने वाली एक युवती चार महीने पहले मां की फटकार और मारपीट के बाद घर से निकल गई थी। युवती से उसकी एक सहेली ने फिरोजाबाद के किशननगर के रिश्तेदार युवक अरमान से दोस्ती कराई थी। फोन पर बातचीत होने लगी।

युवती की मां को पता चला तो उसने विरोध किया। युवती को पीट दिया। इसके बाद युवती घर से युवक के साथ चली गई। दोनों ने शादी कर ली थी। उनको पुलिस ने बरामद किया। बाद में एत्मादुद्दौला थाने में बालिग युवती के बयानों के आधार पर उसे युवक के साथ जाने दिया गया था।

युवक पर संगीन आरोप लगाए

आगरा की एक सहेली ने उसकी मुलाकात फिरोजाबाद निवासी अपने रिश्तेदार अरमान से कराई थी। युवक उसे चार महीने से किराए के मकान में रखे था। मकान मालिक को पति-पत्नी बताकर रह रहे थे। मकान मालिक दोनों को हिन्दू समझते थे इसलिए कमरा दिया था। इसी बीच युवती के साथ अरमान के दोस्त भी ज्यादती करने लगे। अरमान भी युवती से मारपीट करने लगा। इसलिए कुछ दिन पहले युवती ने अपने हाथ की नसें काट ली थीं।

मकान मालिक ने हिन्दुवादी नेताओं को बताया

चार माह से लापता लड़की के परिवार ने थाना एत्मादुद्दौला में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसी बीच देवनगर निवासी व्यक्ति ने हिन्दू जागरण मंच को सूचना दी कि उसके यहां किराएदार युवती के साथ उसका पति ज्यादती करता है। दोस्तों के सामने परोसता है। दोनों इस तरह रह रहे थे कि उनके अलग वर्ग का होने का पता नहीं चला।

बुधवार दोपहर इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। संगठन के पदाधिकारी पुलिस के साथ युवती के घर गए उसे बरामद किया। युवक को हिरासत में पुलिस ने ले लिया। हिन्दू जागरण मंच की पदाधिकारी विमला वशिष्ठ ने युवती को थाना लाने के बाद कहा कि यह लव जिहाद का मामला है। द केरला स्टोरी फिल्म की तरह कहानी है। हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।

बी फार्मा की पढ़ाई करती थी युवती

युवती की मां ने थाने आकर बताया कि उनकी बेटी बीफार्मा की पढ़ाई कर रही थी। युवक ने उसे अपने जाल में फंसा लिया। उसने बचाने के लिए फटकारा था और नहीं पता था कि इसका लाभ आरोपी उठाएगा और उसकी बेटी को इतनी यातनाओं से गुजरना पड़ेगा।

युवती बोली एक बहन की हो गई मौत

युवती ने कहा कि इसी तरह एक युवक ने उसकी बड़ी बहन को फंसा लिया था। उसके साथ भी यही सब कुछ हुआ था और उसने भी जान दे दी थी। इसलिए वह अरमान से बात करते हुए डरती थी।

युवती की तहरीर पर हो रही कार्रवाई: सीओ

सीओ सिटी कमलेश कुमार के अनुसार पीआरवी को सूचना मिली थी कि एक युवती से उसका पति मारपीट कर रहा है। जानकारी पर पता चला कि युवक और युवती दोनों अलग-अलग समुदाय से हैं। कुछ माह पूर्व आगरा के एत्मादुद्दौला थाने में युवती की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। वहां पर युवती को एत्मादुद्दौला पुलिस ने बरामद किया था और पुलिस के आगे युवती ने युवक के साथ जाना स्वीकार किया था।

इसका थाना एत्मादुद्दौला में तस्करा है। बाद में युवक-युवती ने शादी कर ली थी। इसके बाद फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र में किराए पर रहने लगे थे। युवती ने अब तहरीर दी है उसके आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है। युवती को उसकी मां साथ में ले गई है। युवक हिरासत में है।

  • Related Posts

    KORBA जनपद से ‘फाइल गायब’, इस अधिकारी की अनुकम्पा नियुक्ति पर सवाल

    : 19/03/2026 कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जनपद पंचायत में वर्ष 1999 में हुई एक अनुकंपा नियुक्ति अब सवालों के घेरे में है। पत्रकार और आरटीआई कार्यकर्ता जितेन्द्र कुमार साहू ने अपर…

    *राटा पूजा के साथ श्री रामनवमी महोत्सव का शुभारंभ, यजमान वी. रामा राव ने सपत्नीक की पूजा-अर्चना* बिलासपुर/यू मुरली राव। बिलासपुर आंध्र समाज द्वारा प्रतिवर्ष रेलवे कंस्ट्रक्शन कॉलोनी स्थित दुर्गा…

    Comments are closed.

    You Missed

    KORBA जनपद से ‘फाइल गायब’, इस अधिकारी की अनुकम्पा नियुक्ति पर सवाल

    KORBA जनपद से ‘फाइल गायब’, इस अधिकारी की अनुकम्पा नियुक्ति पर सवाल

    DEO ने ब्रिलिएंट स्कूल कोरबा को नोटिस जारी किया: CBSE मान्यता दस्तावेज 2 दिन में पेश करने का निर्देश दिए; पेरेंट्स ने थी कलेक्टर से शिकायत

    DEO ने ब्रिलिएंट स्कूल कोरबा को नोटिस जारी किया: CBSE मान्यता दस्तावेज 2 दिन में पेश करने का निर्देश दिए; पेरेंट्स ने थी कलेक्टर से शिकायत

    कोरबा में गूंजा जय झूलेलाल का जयकारा, 1076वीं जयंती पर सिंधी समाज की भव्य बाइक-स्कूटी रैली ने शहर को किया भक्तिमय, युवाओं का दिखा जबरदस्त उत्साह

    कोरबा में गूंजा जय झूलेलाल का जयकारा, 1076वीं जयंती पर सिंधी समाज की भव्य बाइक-स्कूटी रैली ने शहर को किया भक्तिमय, युवाओं का दिखा जबरदस्त उत्साह

    रायपुर में दर्दनाक हादसा: रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में सेप्टिक टैंक में उतरे तीन मजदूरों की मौत, बाहर बवाल

    रायपुर में दर्दनाक हादसा: रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में सेप्टिक टैंक में उतरे तीन मजदूरों की मौत, बाहर बवाल

    वेदांता के खिलाफ संघर्षरत बालको के पूर्व प्रबंधक रामजी विश्वकर्मा का निधन; शोक में डूबा श्रमिक समाज

    वेदांता के खिलाफ संघर्षरत बालको के पूर्व प्रबंधक रामजी विश्वकर्मा का निधन; शोक में डूबा श्रमिक समाज
    error: Content is protected !!