
कोरबा।शासकीय इंजीनियर विश्वश्वरैया स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोरबा में कालेज के प्राचार्य डाँ.आर के सक्सेना कार्यशाला के संरक्षक है द्वारा हिंदी विभाग एवं आइक्यूएसी विभाग द्वारा 26 सितंबर से 5 अक्टूबर तक हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य था कि विद्यार्थियों को हिंदी विषय का व्यावहारिक एवं व्यवसायिक दोनों पक्षों से अवगत कराना एवं रोजगार के पर्याप्त संभावनाओं के बारे में विस्तार से छात्र छात्राओं को जागृत कराना था।
कार्यशाला के इसी तारतम्य में चतुर्थ दिवस के कार्यशाला में
दिनांक-29/9/20 को प्रथम सत्र में – काव्य सृजन की प्रक्रिया विषयान्तर्गत मुख्य वक्ता- श्रीमती आशा आजाद, प्रसिद्ध कवयित्री जी द्वारा काव्य सृजन की की विभिन्न प्रक्रिया के बारे में विस्तार पूर्वक,बहुत ही सरलता सहजता से पीपीटी प्रसेन्टेंसन के माध्यम से विद्यार्थियों को लाभान्वित कराया गया। वक्ता ने कहा सृजन के लिए सबसे पहले हिंदी भाषा के प्रति लगाव होना अतिआवश्यक है।वर्तमान मे जिस प्रकार वाट्सएप मे हिंदी भाषा का प्रयोग किया जा रहा है उसे नही करना चाहिए,हिंदी देवनगरी लिपि का प्रयोग किया जाना चाहिए जिससे हिंदी भाषा का ज्ञान बढ़ेगा।एक अच्छे काव्य सृजन के लिए हमें विभिन्न साहित्यकारों के गद्य पद्य को पढ़ना बहुत जरूरी है जिससे सृजन बहुत ही श्रेष्ठ और कालजयी बने। समसामयिक विषयों पर लेखन,शोध करना बहुत आवश्यक है।खण्डकाव्य ,महाकाव्य,काव्य के भेद को उदाहरण सहित बहुत ही बारिकियों से समझाया।द्वितीय सत्र का-डीकेश्वर साहू(नवोदित कवि),एम ए-हिंदी के छात्र द्वारा किया गया।
इसी कड़ी में पंचम दिवस 30.09.2020 को काव्य पाठ की शैलियाँ की बारिकियों को,प्रस्तुतिकरण की शैली,भाव,भाषा,गेयता एंव विभिन्न विधाओ को उदाहरण देकर एंव कविताओं की प्रस्तुतिकरण के माध्यम से सभी विद्यार्थियों को लाभान्वित कराया गया।कार्यक्रम का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया एवं कार्यशाला के संयोजक डॉ दिनेश श्रीवास (सहा.प्रा.हिंदी विभाग)शासकीय इ.वि.स्ना.महा.कोरबा द्वारा किया गया।
पूरे कार्यक्रम के दौरान पीजी महाविद्यालय कोरबा के साथ अन्य महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया साथ ही अन्य महाविद्यालय के प्राध्यापक गण भी इस रचनात्मक कार्यशाला का आनंद लेने के लिए स्वयं उपस्थित थे इस अवसर पर हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ.डी.दुबे, श्रीमती अमोला कोर्राम,डॉ. संदीप तिवारी एवं अन्य महाविद्यालय के प्राध्यापक गण एंव विद्यार्थी पूनम पांडे, राहुल,उषा पाटले,अंजू कंवर,डिकेश्वर साहू,अनीता राठौर शकुंतला यादव, संगीता,शिवप्रसाद,ज्योति,उषा आदि छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
मुख्य वक्ता श्रीमती आशा आजाद,सहा.प्रा.भूगर्भशास्त्र विभाग के इस कार्यशाला के लिए शा.इ.वि.स्ना.महा.के प्राचार्य द्वारा प्रस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।






Comments are closed.