
कोरबा। सीतामणी रेत घाट के पास हसदेव नदी में नहाने गए दो बच्चे मंगलवार को नदी के तेज बहाव में बह गए। जिनमें से मंगलवार को एक बच्चे की लाश बरामद कर ली गई है। जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार सीतामणी हटरी निवासी दीपांशु सोनी पिता जितेंद्र सोनी (उम्र 11 वर्ष), आयुष केंवट पिता शिव केंवट (उम्र 5 वर्ष) और एक अन्य किशोर मंगलवार को सीतामणी रेत घाट के पास हसदेव नदी में नहाने गए हुए थे। नहाने के दौरान पानी के तेज बहाव में दीपांशु और आयुष संभल नहीं पाए और बह गए। मंगलवार को शाम हो जाने के कारण पुलिस व गोताखोर ने बुधवार सुबह को सर्च अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आयुष का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दीपांशु का अब तक कुछ पता नहीं चला है।






Comments are closed.