
तिल्दा/ नेवरा/ चैंबर ,कैट व स्वास्थ विभाग के संयुक्त तत्वाधान मैं 10 दिवसीय कोविड वैक्सिनेशन शिविर का आयोजन हरेमाधाव भवन तिल्दा मैं शुक्रवार से आयोजित किया गया है जिसमे अभी तक 420 लोगो ने कोविड टीका लगवा चुके है । पूज्य गुरुमाता हेमा देवी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर हरेमाधाव परमार्थ समिति द्वारा वैक्सिनेशन सेंटर मैं फल का वितरण किया गया । जबसे हरेमाधाव भवन मैं वैक्सिनेशन सेंटर खुला है तब से यहां टीका लगाने वालो की संख्या बढ़ती जा रही है । आज के कार्यक्रम मैं मुख्य रूप से चैंबर से मोती देवानी ,रमेश विरानी,राजीव खूबचंदानी, मनीष कोटवानी , राहुल तेजवानी ,शंकर वाधवानी ,राजेश जेठानी ,विजय कुमार उपस्थित रहे । युवा समाज सेवी राहुल तेजवानी ने कहां हम नगरवासी सौभाग्यशाली है जो साई जी के पावन पूज्य हरे माधव भवन मैं वैक्सिनेशन के कार्य की अनुमति हमे हरेमाधाव परमार्थ समिति द्वारा प्रदान की गई ।








Comments are closed.