हरित प्राण ट्रस्ट से प्रेरणा लेकर विश्वभर में बचाये जा सकते है करोड़ों पेड़

  • सरकार और एनजीओ मिलकर रोक सकते है विकास के नाम पर काटे जाने वाले करोड़ों पेड़ो का कटान
  • जेसीबी जैसे बड़े संयंत्रो के द्वारा एक स्थान से हटाकर दूसरे स्थान पर रोपे जा सकते है विशालकाय पेड़

विवेक जैन बागपत से…

बागपत/ हरित प्राण ट्रस्ट ने एक विशालकाय पेड़ को दोबारा रोपकर उसको नवजीवन
प्रदान किया। इसके लिये स्थानीय नागरिकों और वन विभाग ने ट्रस्ट का पूरा सहयोग किया। लोगों ने कहा कि सरकार एनजीओ के साथ कदम से कदम मिलाकर पेड़ों को बचाने के लिये प्रयास करे तो आंधी में गिरने वाले और विकास के नाम पर काटने वाले करोड़ों पेड़ों को बचाया जा सकता है।
एक महीने पहले आयी आॅंधी में एक पिलखन का विशालकाय पेड़ गिर गया था। स्थानीय निवासियों ने पेड़ को नवजीवन प्रदान करने के लिये पर्यावरण
संरक्षण के क्षेत्र में अग्रणी संस्था हरित प्राण ट्रस्ट के चैयरमेन डाॅ
दिनेश बंसल से सहायता मांगी। पेड़ वन विभाग का था, इसलिये ट्रस्ट ने तुरंत वन विभाग से सम्पर्क किया। वन विभाग ने पेड़ को मरा हुआ मानकर कटान में दिखा दिया था। हरित प्राण ट्रस्ट ने वन विभाग को पेड़ में जीवन होने की
पुष्टि करते हुए बताया कि पेड़ घायल अवस्था में गिरा पड़ा है, मरा नही है। इसके लिये पेड़ को पानी दिया गया। जब दो चार दिनों में इसमें पत्ते निकल
आये तो वन विभाग ने पेड़ के रेस्क्यू करने की अनुमति प्रदान की। एक जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर की मद्द से 35 से 40 फुट के पेड़ को दोबारा जमीन में
रोपा गया। डीएफओ कल्याण सिंह, वन दरोगा रवि चैधरी, वन विभाग के अन्य कर्मचारियों सहित अनेकों लोग इस घटना के साक्षी बने। लोगों ने कहा कि
बागपत की जमीन से हरित प्राण ट्रस्ट की टीम डाॅ दिनेश बंसल, मुकेश चौधरी, महेन्द्र गोयल, सुभाष जैन, राहुल, विकास, राजेन्द्र ने पर्यावरण संरक्षण
के क्षेत्र में विश्वभर को एक ऐसा संदेश दिया, जिससे हम करोड़ो वृक्षों की रक्षा कर सकते है।

  • Related Posts

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    कोरबा। वैसे तो विद्युत वितरण विभाग का काम उपभोक्ताओं तक सुगम रूप से भी विद्युत आपूर्ति करना है, लेकिन इस काम में विभाग के अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। जिस…

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    कोरबा-कटघोरा। कोरबा जिले के जंगलों में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश चल रही है। इसकी स्क्रिप्ट जलस्त्रोतों के निर्माण में उजागर होती रही है। जंगलों में तालाब,स्टॉप डेम निर्माण…

    Comments are closed.

    You Missed

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी
    error: Content is protected !!