हथकरधा विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष संतोष देवांगन नहीं रहे

कोरबा। जिले के उमरेली के निवासी और राज्य हथकरधा विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष संतोष देवांगन भाजपा नेता का आज शाम रायपुर के एम्स अस्पताल में निधन हो गया।

उन्हें कोरोना संक्रमित होने पर इलाज के लिए एम्स में भर्ती किया गया था। वे पहले से ही हृदय रोग से पीड़ित थे। कोरोना संक्रमित होने के बाद उनका इलाज डॉक्टरो की देखरेख में किया जा रहा था, परंतु तबियत बिगड़ने के बाद उनकी मृत्यु आज शाम साढ़े छः बजे के आस पास हो गई। पूर्व उपाध्यक्ष के पार्थिव शरीर को रायपुर से उमरेली लाने की तैयारी की जा रही है।

वही कोरबा के नगर निगम कार्यालय के समीप निजी कोविड केयर अस्पताल में आज एक 27 वर्षीया गर्भवती कोरोना संक्रमित ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। देवरी बाँकी मोंगरा निवासी गर्भवती महिला को गम्भीर अवस्था में इलाज के लिए निजी कोविड अस्पताल में कल देर रात भर्ती किया गया था। कोरोना संक्रमित होने के कारण उसका इलाज विशेषज्ञ डाक्टरों द्वारा किया जा रहा था परंतु अथक प्रयासों के बाद भी महिला की जान नहीं बचाई जा सकी और उसकी मृत्यु हो गई।
दोनो शवों का अंतिम संस्कार जिला प्रशासन की निगरानी में कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए किया जाएगा।

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    *कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य  जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, सेवन एवं अवैध बिक्री पर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
    error: Content is protected !!