स्व.बिसाहूदास महंत जी को 46 वीं पुण्यतिथि पर याद किया गया

कोरबा/ छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय जननेता स्व. बिसाहूदास महंत जी को उनकी 46 वीं पुण्यतिथि पर याद किया गया। कोरबा के ओपन थियेटर घण्टाघर के पास स्थित बिसाहूदास महंत स्मृति उद्यान में जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया।
स्मृति उद्यान में स्थापित स्व. बिसाहू दास महंत जी की आदमकद प्रतिमा पर छ.ग. विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष श्रीमती सपना चौहान, महापौर राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्याम सुंदर सोनी, वरिष्ठ कांग्रेसी सुरेश सहगल, सुरेन्द्र लांबा, सांसद प्रतिनिधि हरीश परसाई, लक्ष्मी देवांगन, पाली तानाखार विधायक प्रत्याशी दुलेश्वरी सिदार, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अवधेश सिंह, जिला कांग्रेस कोषाध्यक्ष विनोद अग्रवाल, एफ डी मानिकपुरी, प्रदेश कांग्रेस सचिव बी एन सिंह, अशोक जायसवाल, मनोज चौहान, तनवीर अहमद, लखन लाल सहिस, चन्द्रकुमार पाण्डेय, रामकुमार चन्द्रा, टीकाराम मनहर, सुरजदास मानिकपुरी, अनवर राजा, सीमा उपाध्याय, एस मूर्ति, दिनेश सोनी, रज्जाक अली, हाजी इकबाल दयाला, सीताराम चौहान, पालूराम साहू, सुखसागर निर्मलकर, सुरति कुलदीप, बसंत चन्द्रा, रामगोपाल यादव, प्रदीप अग्रवाल, रोपा तिर्की, अरूण वर्मा, मस्तुल सिंह कंवर, राजेश यादव, लक्ष्मी महंत, शशी अग्रवाल, प्रेमलता मिश्रा, राकेश पंकज, अमित सिंह, अशोक लोध, नफीसा हुसैन, द्रोपति तिवारी, एडी जोशी, महेन्द्र निर्मलकर, त्रिवेणी मिरी, महेन्द्र थवाईत, चंद्रशेखर महाराज, पोषक दास महंत, फुल दास महंत सहित कांग्रेसजनों ने श्रद्धासुमन अर्पित किये। पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि भौतिक रूप से हमारे बीच आज भले ही बाबूजी नहीं है किन्तु अप्रत्यक्ष रूप से सदैव उनका आशीर्वाद हम पर बना रहता है। उनका पूरा जीवन सादगी और त्याग से परिपूर्ण रहा। उनसे प्रेरणा लेकर हम कठिन लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। डॉ. महंत ने कहा कि बाबूजी ने राजनीति को सेवा कार्य मानते हुए आमजनों के बीच विशिष्ट पहचान बनाई। उनकी कल्पना के कारण बहुत पहले छत्तीसगढ़ राज्य का जो बीजारोपण हुआ था, वह अब हमारे सामने अलग प्रदेश के तौर पर मौजूद है।
पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने बिसाहूदास महंत जी को लोकप्रिय जनप्रिय नेता निरूपित करते हुए उनकी कार्यशैली पर रौशनी डाली। उन्होने बताया कि स्व. महंत ने चार बार मध्यप्रदेश में कैबिनेट मंत्री एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में अपनी भूमिका निभाई। उनके कार्य निर्वहन की क्षमता अब भी हमारे लिये प्रेरणास्त्रोत है।
सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने कहा कि बिसाहूदास महंत जी ने सादा जीवन उच्च विचार की अवधारणा को जीवंत करते हुए एक बेहतर मिसाल कायम की। हजारों लोग उनसे सिर्फ इसी वजह से प्रेरित हुए। उनके द्वारा मंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष के बतौर किये गये कार्यों से हमें बहुत कुछ सीख लेने की आवश्यकता है।
महापौर राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि भारत गांवों का देश है और गांवों में ही भारत की आत्मा निवास करती है। बिसाहूदास जी ने राजनैतिक कैरियर में ग्रामीण क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया और पुरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ उच्च मूल्यों के आधार पर राजनीति करते हुए अलग पहचान बनाई। श्री प्रसाद ने आगे कहा कि स्व. बिसाहूदास महंत जी छत्तीसगढ़ के माटी के लाल बहादुर एवं जन सेवक थे। हाथ करघा से निर्मित कोसा वस्त्र उद्योग को अन्तर्राष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने का श्रेय भी बिसाहू दास महंत जी को जाता है।
इस अवसर पर कोरबा, रामपुर, पाली-तानाखार, कटघोरा, जॉजगीर, सक्ती, चाम्पा व कोरिया आदि स्थानों से भारी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    योजना की मदद से जीवन की राह हुई आसान  सुखमत मंझवार घर की जरूरतों में सहारा बनी महतारी वंदन योजना की राशि – राजकुमारी मंझवार कोरबा 10 मार्च 2026/ वनांचल…

    Read more

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    पोड़ी उपरोड़ा। जिले के वनांचल क्षेत्र पसान में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक पति ने चरित्र शंका के चलते अपनी ही पत्नी की बेरहमी से…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…
    error: Content is protected !!