स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम शासकीय श्रृंगी ऋषि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगरी में मनाई गयी आत्मानंद जी की जयंती


नगरी /धमतरी / आदिवासी विकासखंड नगरी में स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम श्रृंगी ऋषि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगरी में 6 अक्टूबर 2021 को स्वामी आत्मानंद जी की जयंती मनाई गयी | इस अवसर पर उपस्थित विकासखंड शिक्षा अधिकारी नगरी एवं नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने स्वामी आत्मानंद जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, स्वामी आत्मानंद जी ने छत्तीसगढ़ में मानव सेवा एवं शिक्षा संस्कार की अलख जगायी है | उन्होंने विशेषकर आदिवासी क्षेत्र में बच्चो में तेजस्विता का संस्कार,युवको में सेवाभाव तथा बुजुर्गो में आत्मिक संतोष का संचार किया है | बी.ई..ओ.श्री सिंह ने बच्चों को प्रेरित करते हुए बताया कि स्वामी आत्मानंद जीवन पर्यन्त छत्तीसगढ़ के लोगों की सेवा करते हुए कुष्ठ उन्मूलन,युवा उत्थान एवं समाजहित के कार्यों में जी-जान से जुटे रहे | विकासखंड शिक्षा अधिकारी नगरी सतीश प्रकाश सिंह ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को स्वामी आत्मानन्द जी के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेते हुए समाजहित में कार्य करने तथा मानवसेवा को अपने जीवन में आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया | बी.ई.ओ. श्री सिंह ने स्वामी आत्मानंद जयंती के उपलक्ष्य में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम श्रृंगी ऋषि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगरी में अध्ययनरत बच्चों को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा स्वामी आत्मानन्द जी के नाम पर अति महत्वपूर्ण योजना के रूप में प्रारंभ किये गये स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल के नाम के अनुरूप उत्कृष्ट शिक्षा प्राप्त कर अपने स्वर्णिम भविष्य का निर्माण करने तथा जीवन में उत्कृष्टता हासिल करने को कहा | कार्यक्रम में प्राचार्य पी.सी.झा, व्याख्याता श्रीमती सुमन गुप्ता,व्याख्याता अशोक कुमार माने, सेवानिवृत प्रधान पाठक खिलानंद यदुराज एवं छात्र – छात्राएं उपस्थित थे |

  • Related Posts

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    कोरबा। वैसे तो विद्युत वितरण विभाग का काम उपभोक्ताओं तक सुगम रूप से भी विद्युत आपूर्ति करना है, लेकिन इस काम में विभाग के अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। जिस…

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    कोरबा-कटघोरा। कोरबा जिले के जंगलों में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश चल रही है। इसकी स्क्रिप्ट जलस्त्रोतों के निर्माण में उजागर होती रही है। जंगलों में तालाब,स्टॉप डेम निर्माण…

    Comments are closed.

    You Missed

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी
    error: Content is protected !!