
तिल्दा/नेवरा/ खरोरा रोड पर ग्राम तुलसी के पास आज सुबह जोरदार हादसा हो गया. तेज रफ़्तार हाईवा ने एक स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया. स्कूटी में सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया ।
हाइवा क्र.CG-04-JC-4650 ने स्कूटी क्र. CG-04-MQ-2653 को अपनी चपेट में ले लिया । बताते हैं कि स्कूटी सवार युवक काफी नशे में था । वह स्कूटी सहित हाईवा के नीचे आ गया और सामने फँस गया. हाइवा उसे कुछ दूर तक घसीटकर ले गया. युवक को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल युवक टॉकीज के पीछे रहता है । पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है ।







Comments are closed.