सैफ पर हुए हमले के संदेही ने गृहमंत्री पर किया मानहानि का केस, मांगा 1 करोड़ मुआवजा, कहा-‘शादी टूटी-नौकरी गई, अब आत्महत्या ही रास्ता’

रायपुर।  बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर जानलेवा हमले के संदेही आकाश कनौजिया ने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर कर इंसाफ की मांग की है। उसने दावा किया है कि उसके खिलाफ मीडिया में खबरें प्रसारित होने के बाद उसे नौकरी से निकाल दिया गया, उसकी शादी टूट गई और अब रिश्तेदारों ने भी उससे संपर्क तोड़ लिया है। आकाश ने यह भी कहा कि आर्थिक और सामाजिक नुकसान के कारण उसे आत्महत्या करने के विचार आ रहे हैं। 

16 जनवरी 2025 को अज्ञात व्यक्ति ने सैफ अली खान के घर में घुसकर उन पर चाकू से हमला करने की कोशिश की थी। इस घटना के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच ने संदिग्ध आरोपी की फोटो रेलवे पुलिस को भेजी थी। 18 जनवरी को रेलवे पुलिस ने आकाश को दुर्ग रेलवे स्टेशन में एक ट्रेन से पकड़ा। पूछताछ के बाद उसे मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने छोड़ दिया था और आकाश को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ा।

आकाश ने 1 करोड़ रुपए मुआवजा मांगा

आकाश ने कोर्ट में दायर याचिका में कहा है कि मीडिया में उसकी गिरफ्तारी की खबरें प्रसारित होने के बाद उसे पूरी तरह से बदनाम किया गया। नौकरी से हाथ गंवाने, शादी टूटने और समाज से दूरी बन जाने के बाद उसे अब आत्महत्या के विचार आ रहे हैं। इसके साथ ही आकाश ने कोर्ट से 1 करोड़ रुपये की मानहानि राशि की मांग की है।

ये है पूरा मामला

आकाश कनौजिया यूपी का रहने वाला है और मुंबई के कोलाबा में अपने परिवार के साथ रहता है। वह ड्राइवरी का काम करता था और शादी के लिए लड़की देखने जांजगीर जा रहा था, जब रेलवे पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस का कहना है कि आकाश पर पहले भी कई अपराध दर्ज हैं, जिनमें मारपीट और चोरी जैसे मामले शामिल हैं। 

आकाश की स्थिति को देखते हुए एक समाजसेवी ने उसकी मदद की और वकील के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका दायर की। समाजसेवी ने कहा कि आकाश मानसिक रूप से परेशान था, और उनकी टीम ने उसकी आर्थिक मदद की है। अब वे उसके हक के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। आकाश ने कोर्ट से यह अपील की है कि उसकी मानहानि की क्षतिपूर्ति की जाए और उसे न्याय मिले। उसकी स्थिति को लेकर समाज में बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है।

  • Related Posts

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    15 Mar 2026 सांकेतिक तस्वीर (AI)  यूएई पुलिस ने किया गिरफ्तार Dubai दुबई: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में सोशल मीडिया पर भ्रामक और गलत जानकारी साझा करने के आरोप में…

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    बिलासपुर। शहर में कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश कर रहे असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक, तालापारा में…

    Comments are closed.

    You Missed

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप

    कुसमुंडा क्षेत्र की पहल से ग्राम पाली के तालाब में पहुँचा खदान का पानी, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

    कुसमुंडा क्षेत्र की पहल से ग्राम पाली के तालाब में पहुँचा खदान का पानी, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही,चोरी के तीन मामलों का खुलासा, आरोपियों की गिरफ्तारी

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही,चोरी के तीन मामलों का खुलासा, आरोपियों की गिरफ्तारी

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें
    error: Content is protected !!