सेंट विसेंट पलोटी स्कूल में सोडियम ब्लास्ट से बच्ची झुलसी, स्कूल प्रबंधन पर उठे सवाल…

बिलासपुर/ बिलासपुर के सेंट विंसेंट पलोटी स्कूल में एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां चौथी कक्षा की एक बच्ची सोडियम ब्लास्ट की चपेट में आकर झुलस गई। घटना के बाद स्कूल प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बिलासपुर के सेंट विंसेंट पलोटी स्कूल में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब टॉयलेट में अचानक धमाका हुआ। चौथी कक्षा की एक बच्ची इस हादसे का शिकार हो गई और झुलस गई। बताया जा रहा है कि किसी अन्य कक्षा के छात्रों ने टॉयलेट सीट पर एल्युमिनियम फॉयल में लपेटकर सोडियम रख दिया था। पानी के संपर्क में आते ही सोडियम ने रिएक्ट किया और धमाका हो गया।

घटना के बाद घायल बच्ची को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। उधर, सिविल लाइन थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यह घटना स्कूलों में सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े कर रही है। आखिर स्कूल प्रशासन बच्चों की सुरक्षा को लेकर कितनी गंभीर है? और इस तरह की खतरनाक चीजें छात्रों तक कैसे पहुंचीं? इन सवालों के जवाब तलाशने की जरूरत है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    कोरबा, 08 मार्च 2026/ उच्च न्यायालय बिलासपुर (छत्तीसगढ़), राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार आज 08 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला…

    Read more

    किसानों के खेतों में उतरे कलेक्टर के कदम,मूंगफली – उड़द और मक्का की फसल का किया अवलोकन

    शकरकंदी, पपीता सहित अन्य लाभदायक फसलों के लिए किया प्रोत्साहित विद्युत अवरोध की शिकायत पर तत्काल अधिकारियों को दिए निर्देश पुल निर्माण की मांग पर स्थल निरीक्षण कर परीक्षण कराने…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    किसानों के खेतों में उतरे कलेक्टर के कदम,मूंगफली – उड़द और मक्का की फसल का किया अवलोकन

    किसानों के खेतों में उतरे कलेक्टर के कदम,मूंगफली – उड़द और मक्का की फसल का किया अवलोकन

    जांजगीर-चांपा 300 साल पुरानी परंपरा: पंतोरा में पंचमी पर लट्ठमार होली, पूजा के बाद युवतियों ने बरसाईं लाठियां अनोखी परंपरा  

    जांजगीर-चांपा 300 साल पुरानी परंपरा: पंतोरा में पंचमी पर लट्ठमार होली, पूजा के बाद युवतियों ने बरसाईं लाठियां अनोखी परंपरा  

    कटघोरा को जिला बनाने की मांग को विधायक तुलेश्वर सिंह का समर्थन,अधिवक्ता संघ से की मुलाकात

    कटघोरा को जिला बनाने की मांग को विधायक तुलेश्वर सिंह का समर्थन,अधिवक्ता संघ से की मुलाकात

    दुर्ग: भाजपा नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई, पार्टी ने किया सस्पेंड

    दुर्ग: भाजपा नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई, पार्टी ने किया सस्पेंड
    error: Content is protected !!