सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में गेटवे इंटरनेशनल स्कूल ने बनाया रिकार्ड

■ 10 वीं सीबीएसई बोर्ड के फर्स्ट टर्म में तारण गुलयानी, खुशी गोयल व स्नेहा चौहान को मिले शत प्रतिशत अंक ■ नंदिनी नैन, अतुल चौहान, भारत माथुर, हर्ष शर्मा, अभय नैन, अर्जुन गोयल, ईशा चौहान, रूपा चौहान ने किया शानदार प्रदर्शन ■

बागपत/ उत्तर प्रदेश से विवेक जैन की रिपोर्ट…

बागपत/ बागपत के गेटवे इंटरनेशनल सीनियर सेकेन्डरी स्कूल ने सीबीएसई 10 वीं बोर्ड की फर्स्ट टर्म की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए जनपद बागपत का नाम रोशन किया। परीक्षा में स्कूल के 107 विद्यार्थियों में से तारण गुलयानी बागपत, खुशी गोयल टटीरी व स्नेहा चौहान सिसाना ने शत प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए जनपद बागपत में रिकार्ड कायम किया। नंदिनी नैन सरूरपुर कला को 99 प्रतिशत, अतुल चौहान बागपत को 99 प्रतिशत, भारत माथुर सरूरपुर कला को 98 प्रतिशत, हर्ष शर्मा दुड़भा को 97 प्रतिशत, अभय नैन सरूरपुर कला को 97 प्रतिशत, अर्जुन गोयल टटीरी को 96 प्रतिशत, ईशा चौहान सिसाना को 96 प्रतिशत व रूपा चौहान सिसाना को 96 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए। स्कूल के प्रधानाचार्य अमित चौहान द्वारा 10 वीं के विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर उन्हें ट्रॉफी भेंट कर उनको सम्मानित किया और उनका हौंसला बढ़ाया। परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहने पर स्कूल के चेयरमैन चौधरी कृष्णपाल सिंह ने शिक्षकों का आभार व्यक्त किया और शानदार प्रदर्शन करने के लिए 10 वीं के सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर संजय शर्मा, अजय राणा, प्रतिभा राज, रूचि, नेहा, नीरज, मनोरमा, संध्या, सानिया, टीना, रितेश, हुमेरा, राजू शर्मा, श्रीओम, अक्ष्मा आदि उपस्थित थे।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    तिल्दा-नेवरा। छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत द्वारा संगठन विस्तार के तहत महत्वपूर्ण नियुक्ति की घोषणा की गई है। अध्यक्ष अमर गिदवानी की अनुशंसा पर महासचिव जितेन्द्र बड़वानी तथा महिला विंग की…

    Read more

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    कोरबा, जिले के कोरकोमा क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। उपार्जन केंद्र कुदमुरा समिति कोरकोमा में पदस्थ मंडी प्रभारी राजेश कुमार सिंह (55) की बीती रात जंगली हाथी…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल
    error: Content is protected !!