सीएसपीजीसीएल द्वारा किया गया आलू बीज का वितरण

  • रबी फसलों के प्रोत्साहन की है योजना
  • आर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने की तैयारी

सी एस पी जी सी एल (CSPGCL) एवं जी पी सी पी एल (GPCPL) के संयुक्त तत्वाधान में सी एस आर के अंतर्गत गिद्धमुड़ी पतुरिया कोल परियोजना के प्रभावित किसानों को रबी फसलों के प्रोत्साहन हेतु आलू बीज व केंचुवां खाद (वर्मी कम्पोस्ट) का वितरण किया गया। इस योजना का शुभारम्भ ग्राम उचलेंगा, मदनपुर एवं खिरति से किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रबी फसलों का प्रोत्साहन तथा आर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को प्रोत्साहित करना था।

कार्यक्रम में उपस्थित सीएसपीजीसीएल के उप महाप्रबंधक संजय कुमार ने कहा कि कंपनी द्वारा योजना प्रभावित ग्रामों के स्वर्णिम विकास हेतु सी एस आर के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य महिला सशक्तिकरण, खेलकूद प्रोत्साहन, स्किल डेवलपमेंट तथा आयमूलक गतिविधियों का प्रशिक्षण आदि कार्यक्रम शामिल है। इसी कड़ी में पांच ग्रामों के 75 किसानों को 2500 किग्रा उन्नत आलू बीज तथा 2500 किग्रा केंचुआ खाद (वर्मी कम्पोस्ट) का वितरण किया गया है ताकि किसान उन्नत विधि से आलू बीज का रोपण कर अत्यधिक उत्पादन कर सकें।

वर्मी कम्पोस्ट से किसान भूमि की उर्वरकता और वातायनता बढ़ाने में सफल होंगे, साथ ही इससे भूमि का जल सोखने की क्षमता में भी वृद्धि होती है। वर्मी कम्पोस्ट का उपयोग करने वाले खेतों में अलग अलग फसलों के उत्पादन में 25-300% तक की वृद्धि हो सकती है।

कार्यक्रम में उपस्थित अनुपम दत्ता एवं रमेश रेड्डी ने कंपनी द्वारा प्रभावित गावों के आस पास के ग्रामों में भी हर संभव विकास कार्य के लिए तत्परता दिखाने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में उपस्थित ग्राम पंचायत खिरटी के पूर्व सरपंच जवाहर सिंह ने कंपनी के कामों की सराहना की। इसके आलावा जी पी सी पी एल के जीतेन्द्र बागरी ने किसानों को उन्नत कृषि के गुण बताये। अंत में जी पी सी पी एल के अधिकारी विजय शर्मा ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया एवं भविष्य में इसी प्रकार के सहयोग की इच्छा की। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुभाष, जयसिंघ, मनोज, छोटेलाल महेंद्र आदि जनों का विशेष योगदान रहा।

  • Related Posts

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    कोरबा, जिले के कोरकोमा क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। उपार्जन केंद्र कुदमुरा समिति कोरकोमा में पदस्थ मंडी प्रभारी राजेश कुमार सिंह (55) की बीती रात जंगली हाथी…

    Read more

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा। ऊर्जा की नगरी कोरबा में इस बार होली केवल रंगों तक सीमित नहीं रही, बल्कि सामाजिक आत्मीयता और जनसंवाद का भी बड़ा माध्यम बनकर उभरी है। शहर में जगह-जगह…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य
    error: Content is protected !!