सीएमओ नीलेश केरकेट्टा को दी गई भावभीनी विदाई

सीएमओ नीलेश केरकेट्टा को दी गई भावभीनी विदाई

घरघोड़ा, रायगढ़। नगर पंचायत घरघोड़ा में आज एक भावुक क्षण देखने को मिला जब मुख्य नगर पंचयात अधिकारी (CMO) नीलेश केरकेट्टा के विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नगर पालिका कार्यालय प्रांगण में आयोजित किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों, गणमान्य नागरिकों एवं स्थानीय निवासियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

सीएमओ नीलेश केरकेट्टा ने अपने कार्यकाल के दौरान शहर के समग्र विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया। स्वच्छता अभियान, आधारभूत संरचना सुधार, डिजिटल प्रशासन और नागरिक सुविधाओं में उन्होंने उल्लेखनीय कार्य किया। उनकी नेतृत्व क्षमता, कर्तव्यनिष्ठा और जनसंपर्क कौशल की प्रशंसा हर स्तर पर की गई। लोगों कि शिकायतों पर त्वरित निदान करते वाले अधिकारी थे।

नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष विजय सिन्हा ने विदाई समारोह को संबोधित करते हुए कहा, नीलेश केरकेट्टा के कार्यकाल में घरघोड़ा ने जो प्रगति की है, वह सराहनीय है। उन्होंने हमेशा नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता दी और समाधान हेतु तत्परता दिखाई।”

कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत के कर्मचारियों ने भावनात्मक शब्दों के साथ अपने अधिकारी को विदाई दी। समारोह में स्मृति चिन्ह भेंट कर अधिकारी को सम्मानित किया गया।

मुख्य नगर पंचायत अधिकारी निलेश केरकेट्टा ने अपने संबोधन में घरघोड़ा के लोगों और सहकर्मियों के सहयोग के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा, “घरघोड़ा में बिताया गया समय मेरे जीवन का अविस्मरणीय अनुभव रहा। यहाँ के लोगों का स्नेह और सहयोग हमेशा याद रहेगा।”

कहे तो सीएमओ केरकेट्टा का विदाई समारोह न केवल एक अधिकारी की यात्रा का समापन था, बल्कि एक प्रेरणादायक कार्यकाल की सराहना भी थी।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    तिल्दा-नेवरा। छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत द्वारा संगठन विस्तार के तहत महत्वपूर्ण नियुक्ति की घोषणा की गई है। अध्यक्ष अमर गिदवानी की अनुशंसा पर महासचिव जितेन्द्र बड़वानी तथा महिला विंग की…

    Read more

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    कोरबा, जिले के कोरकोमा क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। उपार्जन केंद्र कुदमुरा समिति कोरकोमा में पदस्थ मंडी प्रभारी राजेश कुमार सिंह (55) की बीती रात जंगली हाथी…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल
    error: Content is protected !!