
कांकेर/ सीआरपीएफ के 84 वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली से जगदलपुर के लिए निकली महिला बाइकर्स आज बस्तर संभाग के प्रवेश द्वार चारामा में भव्य स्वागत किया गया तत्पश्चात दल कांकेर पहुंची जहां उनका जोर शोर से राम जी की सेना सहित अनेक गणमान्य लोगों ने जयहिंद की उद्घोष के साथ पुष्प वर्षा और गुलाब के पुष्प देकर स्वागत किया गया जिसके बाद यात्रा आगे कोंडागांव के लिए रवाना हुई ।
50 बुलेट में 75 बाइकर्स शामिल हैं। जो कि 1848 किमी की राइडिंग कर ये जगदलपुर पहुंचेंगी व स्थापना दिवस परेड में शामिल होंगी।बता दें यात्रा कल रायपुर पहुंचकर आरंग के सीआरपीएफ कैंप में इनके स्वागत में कार्यक्रम रखा गया था जिसमे वे शामिल हुई और आज सुबह 9 बजे रायपुर से कोंडागांव जाते समय कांकेर से इनका काफिला गुजरा।
सीआरपीएफ के महिला बाइकर्स का जगह जगह स्वागत किया जा रहा है आसपास की महिलाएं भी उत्साहित होकर इनके स्वागत में शामिल हो रही है । यात्रा में महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया जा रहा है। बस्तर के करनपुर में आयोजित सीआरपीएफ के 84 वें स्थापना दिवस के कार्यक्रम बस्तर सीआरपीएफ मुख्यालय करनपुर में इनकी यात्रा समाप्त होगी। इस कार्यक्रम में 25 मार्च को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल होगें। जिसके लिए गृहमंत्री दिल्ली से 24 मार्च की शाम जगदलपुर पहुंच कर रात्रि विश्राम करेंगे ।
सीआरपीएफ महिलाओं के इस दल में महिला बाइकर्स कमांडो को लीड कर रही तारा देवी डिप्टी कमांडेंट, सीमा नाग असिस्टेंट कमांडेंट मौजूद रही। करनपुर जगदलपुर में होने वाले परेड में शामिल होकर यह दल वहां शक्ति और महिला सशक्तिकरण का प्रस्तुतिकरण करेंगी ।









Comments are closed.