सिर्फ 1049 रुपये में लॉन्च हुआ देश का पहला बुखार मापने वाला फोन, 4 दिन चलेगी बैटरी और कैमरा

कोरोना महामारी को देखते हुए बजट स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी itel ने खास मोबाइल फोन it2192T Thermo Edition को लॉन्च किया है. देखने में ये फीचर फोन की तरह है मगर इस फोन की सबसे खास बात इसका इन- बिल्ट टेपेरेचर सेंसर है. यानी कि ये यूज़र के बुखार को मापता है, और ऐसे फीचर के साथ आने वाला ये देश का पहला मोबाइल फोन बन गया है. इस फोन की कीमत 1049 रुपये है. आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स की डिटेल…
itel के इस फोन में 4.5cm का डिस्प्ले दिया गया है. ये एक की-पैड वाला फोन है. इस फोन में टेक्स्ट टू स्पीच फीचर दिया गया है, जिसकी मदद से बोलकर टाइप किया जा सकता है. यह फोन 8 भारतीय भाषाओं इंग्लिश, हिंदी, पंजाबी, बंगाली, तेलेगु, कन्नड़ और गुजराती को सपोर्ट करता है.
फोटोग्राफी के लिए फोन में रियर कैमरा भी मिलता है. itel के नए it2192T Thermo Edition में 1000mAh की बड़ी बैटरी लगी है जोकि सिंगल चार्ज में 4 दिन तक का बैकअप मिलता है. इसके अलावा इस फोन में वायरलैस FM रिकॉर्डिंग, टच म्यूट, ऑटो कॉल रिकॉर्डर, LED टॉर्च,और प्री-लोडेड गेम जैसे फीचर्स मिलते हैं.
itel के नए it2192T Termo Edition मोबाइल फोन में इन-बिल्ट टेंपेरेचर सेंसर दिया गया है, जिसकी मदद से शरीर के तापमान को मापा जा सकेगा. थर्मो सेंसर को कैमरे के बगल में प्लेस किया गया है.
कैसे चेक कर सकेंगे बॉडी टेंपेरेचर 
इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए यूज़र को फोन के थर्मो बटन पर काफी देर तक प्रेस करना होगा. साथ ही सेंसर पर हथेली या फिर उंगली रखनी होगी, जिसके बाद फोन शरीर के तापमान की जानकारी देगा. बता दें कि बॉडी के टेंपेरेचर  को सेल्सियस और फॉरेन हाइट में मापा जा सकेगा. टेंपेरेचर  मॉनिटरिंग के अलावा itel it2192T फोन की मदद से कॉलिंग और मैसेजिंग की जा सकेगी. 

  • Related Posts

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: साल 2026 में चैत्र नवरात्र की शुरूआत 19 मार्च से होने जा रही है. श्रद्धालु 27 मार्च तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करेंगे. नवरात्र के आखिरी दिन…

    Read more

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    *कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी* शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानने जब कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
    error: Content is protected !!