
तिल्दा। प्रदेश कांग्रेस के संयुक्त महामंत्री राम गिंडलानी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती लमिक्षा गुरु डहरिया, एल्डरमैन व एनएसयूआई के प्रदेश सचिव राहुल तेजवानी के द्वारा बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाकर की गई। इस अवसर पर राम गिंडलानी ने सभी नगर वासियों से अपील करते हुए कहा कि पोलियो के इस महा अभियान में 0 से 5 साल तक के बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाना है हमें ध्यान रखना है कि इस महा अभियान से कोई बच्चा छूटे ना। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ आशीष सिन्हा ,कार्यक्रम प्रबन्धक ममता सुनानी,डॉक्टर उमा पैकरा ,श्रीमती अनपुर्णा सिन्हा , जेम्स,श्रीमती पानिकर,पुरुषोत्तम वर्मा ,कमलेश साहू ,लाल जी व हॉस्पिटल के अन्य स्टाफ मौजूद रहे ।







Comments are closed.