
रायपुर/सरायपाली।अविभाजित मध्यप्रदेश में मंत्री रहे, सात बार के विधायक, एक बार राज्य सभा सांसद और छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रहे राजा महेंद्र बहादुर सिंह का निधन हो गया । सरायपाली रियासत के राजा, 96 वर्षीय महेंद्र बहादुर सिंह कोरोना संक्रमण के चलते रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती थे।
साल 1957 से महेंद्र बहादुर सिंह कई चुनाव लड़े और जीते। वे बसना विधायक एवं वन विकास निगम अध्यक्ष राजा देवेंद्र बहादुर सिंह के चाचा थे। आज सुबह उनका पार्थिव शरीर सरायपाली ले जाया जाएगा जहाँ उनका अंतिम संस्कार होगा। उनके निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्पीकर डा चरणदास महंत ने शोक व्यक्त किया है।
जिंदादिल राजा महेंद्र की पहचान अच्छे खिलाड़ी, चित्रकार और संगीतकार के रूप में थी।सप्ताहभर पहले उनकी तबियत बिगड़ने पर रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली।







Comments are closed.