सवारी ऑटो पलटने से एक बच्चे सहित तीन लोगो की दर्दनाक मौत ,10 से अधिक गंभीर घायल…

कोरबा/कटघोरा  : पसान थाना इलाके के रामपुर-सेंदुरगढ़ के बीच बड़ा सड़क हादसा सामने आया है. बताया जा रहा है कि बारातियों से भरी ऑटो सेंदुरगढ़ के पास पलट गई. दुर्घटनाग्रस्त ऑटो में करीब 16 लोग सवार थे. इनमे से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. मरने वालों में एक छोटा बच्चा भी शामिल है जबकि इस हादसे में ऑटो के चालक ने भी दम तोड़ दिया है. सभी घायलों को कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया गया है. सभी घायलों का उपचार जारी है.
इस बारे में एक घायल अंगद सिंह ने बताया कि रामपुर (लैंगा) से ऑटो में सवार होकर बारातियों का ऑटो करीब 12:0 बजे सेंदुरगढ़ के लिए रवाना हुआ था. बारातियों से खचाखच भरी ऑटो अभी धवलपुर घाट के पास पहुंचा था चालक वाहन से अपना नियंत्रण खो बैठा और ऑटो पलट गई. ऑटो के पलटते ही चीख-पुकार मच गया. आसपास से गुजर रहे लोगो ने सभी घायलों को पसान के अस्पताल भेजा. यहां गंभीर रूप से घायल दो लोगो ने पोंड़ी भेजने के दौरान दम तोड़ दिया जबकि एक घायल की सांस कटघोरा अस्पताल में थम गई. पसान पुलिस ने इस मामले में अपनी विवेचना शुरू कर दी है.
इस दर्दनाक घटना की जानकारी कटघोरा युवक कांग्रेस के नेता आशुतोष शर्मा को होते ही वे तत्काल पाली तानाखार विधायक मोहित केरकेट्टा को इस दुखद घटना की जानकारी. विधायक केरकेट्टा ने तत्काल जिला चिकित्सा अधिकारी बोर्डे को निर्देशित करते हुए घायल मरीजों को उचित चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने को कहा तथा मृतक परिवार को शासन की तात्कालिक सहायता राशि उपलब्ध कराने के लिए कहा.

  • Related Posts

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    नोनबिर्रा ÷ चैत पंचमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय धुर पंचमी (आदिवासी धर्म दिवस) का भव्य आयोजन 08 मार्च 2026, रविवार को शिव तपोभूमि गोंडवाना उद्गम स्थल अमरकंटक में किया…

    Read more

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    ‌ बिलासपुर जिले के बरतोरी मंडल में भारतीय जनता युवा मोर्चा को नया कोषाध्यक्ष मिल गया है। युवा कार्यकर्ता मनीष कौशिक को बरतोरी मंडल भाजपा युवा मोर्चा का कोषाध्यक्ष नियुक्त…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना
    error: Content is protected !!