सर्व कल्याण सेवा संस्था द्वारा किये गए अनेकों समाजसेवा के कार्य

■ प्रसिद्ध संत त्रिलोचन दर्शन दास जी के प्रतिनिधि मंड़ल ने की कार्यक्रम में शिरकत, सभी ने संस्था द्वारा किये जा रहे समाजसेवा के कार्यो को सराहा ■

■ सर्व कल्याण सेवा संस्था द्वारा वृद्धों, दिव्यांगों, निराश्रित जरूरतमंदो को किया गया राशन का वितरण, मरीजों का किया गया संस्था के डाक्टरों द्वारा निशुल्क उपचार ■

बागपत / उत्तर प्रदेश से विवेक जैन की रिपोर्ट…

समाजसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाली सर्व कल्याण सेवा संस्था बड़ौत द्वारा समाज के जरूरतमंद लोगों को एक महीने का राशन वितरित किया गया। सर्व सेवा कल्याण समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रसिद्ध संतों में शुमार त्रिलोचन दर्शन दास जी महाराज के प्रतिनिधी मंड़ल ने शिरकत की। इस अवसर पर प्रतिनिधि मंड़ल के सदस्यो ने भूमि पूजन कार्यक्रम में भाग लिया और प्रतिनिधि मंड़ल में आये गुरूजी ने विधि-विधान के साथ भूमि पूजन सम्पन्न कराया।

इसके उपरान्त संस्था द्वारा आयोजित भजन कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक सोनू सॉवरिया और उनकी टीम ने एक से बढ़कर एक सुन्दर भजन सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों व संस्था के सदस्यों ने वृद्धों, दिव्यांगों, निराश्रित जरूरतमंद लोगों को एक महीने का राशन निशुल्क वितरित किया। इस अवसर पर संस्था के डाक्टरों द्वारा मरीजों का निशुल्क उपचार किया गया, जिसमें मरीजों को औषधियां भी निशुल्क वितरित की गयी। संस्था द्वारा लगाये गये विशाल भंड़ारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में क्षेत्र की जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की और सभी ने संस्था द्वारा समाज के जरूरतमंद लोगों के हितो में किये जा रहे समाजसेवी कार्यो के लिए संस्था की प्रशंसा की।

धनपाल जैन बड़ौत वालो ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और आज के कार्यक्रम के राशन वितरणकर्त्ता रहे और सिरसली के धर्मेन्द्र प्रधान आज के कार्यक्रम के भण्ड़ारा वितरणकर्त्ता रहे। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष राजवीर सिंह चौहान रमाला, उपाध्यक्ष सतेन्द्र तोमर लौहड्डा, सचिव दीपक राज बड़ौत, कोषाध्यक्ष संजीव दांगी लुहारी, उप-सचिव रश्मि तोमर लोयन, राजबीर सिंह तोमर लौहड्डा, आचार्य धर्मेन्द्र आर्य बड़ौत, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, डॉ नरसिंह अन्तल, डॉ योगेन्द्र पंवार, डॉ चरण सिंह बिजवाड़ा, रामपाल बिजवाड़ा, पीतम सिंह, जयपाल सिंह, मौसम चौधरी, तुषार कान्त सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थे।

  • Related Posts

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा, 04 मार्च होली के त्यौहार के बीच शहर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सिटी कोतवाली क्षेत्र के सीतामढ़ी इमलीडुग्गू इलाके में 4 से 5 नशेड़ी युवकों ने…

    Read more

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खेत में मिला था शव, आरोपी ने मृतक को दिये उधारी के 3000 रुपये के विवाद में हत्या करने की बात कबूली    (रायगढ़)खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम परासकोल में युवक…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद
    error: Content is protected !!