समाजसेवी जयभगवान यादव को सैकड़ों लोगो ने दी श्रद्धांजलि

मेरठ/उत्तर प्रदेश/ से विवेक जैन…

प्रसिद्ध समाजसेवी स्वर्गीय जयभगवान यादव की पांचवी पुण्यतिथि पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गयी और उनके धार्मिक व समाजसेवी कार्यो की प्रशंसा की गयी। मुख्य कार्यक्रम मायोसिस इंटरनेशनल स्कूल डालूहेड़ा में आयोजित किया गया। पुण्यतिथि पर आयोजित हवन में स्कूल के चेयरमैन मूलचन्द यादव व उनकी पत्नी रीता देवी, डायरेक्टर सुधांशु यादव व उनकी पत्नी श्वेता यादव, प्रधानाचार्य दीपिका चौधरी सहित स्कूल के समस्त शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के अभिभावकों ने शिरकत की और स्वर्गीय जयभगवान यादव की आत्मा की शांति के लिए हवनकुंड में आहुतियां डाली और उनके चित्र के सम्मुख पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में व्क्ताओं ने स्वर्गीय जयभगवान यादव के महान व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया और उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। इसके उपरान्त स्कूल में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें डीएम मेरठ दीपक मीना व डीएम बागपत डा राजकमल यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा देशहित और समाजहित पर एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।

इस अवसर पर आयोजित कवि सम्मेलन में इंटरनेशनल कवि डा हरिओम पंवार, कवि सौरभ जैन सुमन, लाफ्टर रनरअप हिमांशु बवंडर, रमेश शर्मा, सपना सौनी, पंकज शर्मा, एकता भारती, विनोद पाल आदि ने अपनी कविताओं, गजलों आदि से हर किसी का मन मोह लिया। स्कूल की प्रबन्ध समिति द्वारा आये अतिथियों को शॉल ओढाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया और विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। स्कूल की प्रधानाचार्य दीपिका चौधरी ने आये समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री राकेश यादव, रिटायर्ड डीआईओएस श्रवण कुमार यादव, सिवालखास के विधायक गुलाम मोहम्मद, पूर्व मंत्री अय्यूब अंसारी, समाजवादी पार्टी मेरठ के जिलाध्यक्ष चौधरी जयवीर सिंह, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव नरेशपाल, नेशनल अवार्डी एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन बागपत, नरेन्द्र यादव पूर्व प्रधान, सोहनलाल यादव, तेजपाल प्रधान, मोहम्मद धूमी, सपा नेत्री रेखा चादव, ब्रहम प्रधान रावा, महेन्द्र सिंह यादव, वेदपाल, राजेश यादव डालूहेडा, डा एसपी यादव बालैनी सहित सैंकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

  • Related Posts

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) – जिला देशहा यादव समाज बिलासपूर एवं गोवर्धन पूजा समिति के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को खैरा डगनिया के भगवान लक्ष्मी नारायण…

    Read more

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    कोरबा। अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से “सजग कोरबा” अभियान चलाया जा रहा है। कोतवाली पुलिस ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में सघन…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी
    error: Content is protected !!