
कोरबा ।सामाजिक कार्यकर्ता व दैनिक समाचार पत्र अभिकर्ता संघ के अध्यक्ष विनोद सिन्हा ने जारी एक बयान में बताया की प्रदेश के मुख्यमंत्री जी पत्रकारों वकीलों व अन्य लोगों को फ्रंटलाइन लाइव वर्करों के समान टीकाकरण में प्राथमिकता देने की घोषणा की है उस घोषणा में समाचार पत्र वितरक व हांकरो का नाम शामिल नहीं है जो चिंता का विषय है कोविड 19 महामारी में दैनिक समाचार पत्रों के वितरक व हांकरो द्वारा घर -घर जाकर समाचार पत्रों का वितरण किया जाता है जो जोखिम भरी हैं इस संकट की घड़ी में अपने जान जोखिम में डालकर शासन प्रशासन सहित घर घर सुधी पाठकों को प्रतिदिन नवीनतम समाचारों से रूबरू करते करते रहे हैं ।
मुख्यमंत्री जी द्वारा घोषित सूची में समाचार पत्रों के वितरक व हांकरो का नाम नहीं होने से हम सभी दुखी हैं जिला प्रशासन प्रदेश शासन तक हमारी वेदना पहुंचाए ।







Comments are closed.