समाचार पत्र के वितरक व हाकरो को कोरोना वैरीयस घोषित किया जाए

कोरबा। न्यूज़पेपर वितरक व हांकरो द्वारा परिवहन नगर, नया बस स्टैंड में जोन के सभी वितरकों द्वारा आज समाचार पत्रों का वितरण नहीं किया गया। जिसके चलते समाचार पत्रों का कोरबा शहर में वितरण नहीं हो सका । शहर को दो भागों में बांटा गया है टीपी नगर और निहारिका सांकेतिक विरोध के रूप में प्रथम चरण में टीपी नगर जोन में आज समाचार पत्र का वितरण नहीं हुआ। इस संबंध में न्यूज़पेपर वितरक व हांकरो ने बताया कि कोरबा में कोोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन लगा हुआ है, जिसमें पिछले वर्ष से लेकर अब तक दैनिक समाचार पत्रों के वितरक व हाकर अपने जान जोखिम में डाल कर अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए घर-घर समाचार पत्रों के द्वारा नए समाचार पहुंचाते आ रहे हैं। कोरबा जिला दैनिक समाचार पत्र वितरक संघ ने प्रदेश सरकार द्वारा कोरबा शहर में जारी लॉकडाउन का समर्थन करते हुए संक्रमितों की संख्या कम होने तक टीपी नगर जोन द्वारा समाचार पत्रों का वितरण नहीं किया गया। समस्त पाठकों के असुविधा के लिए वितरक संघ खेद व्यक्त करती है । जिला दैनिक समाचार पत्र वितरक व हाकरो द्वारा जिला प्रशासन व प्रदेश शासन से मांग की है कि शासन द्वारा समाचार पत्र के वितरक व हाकरो को कोरोना वैरीयस घोषित किया जाए तथा कोरोना वेरियस से संबंधित सभी सुविधाएं दी जाए। सभी दैनिक समाचार पत्रों के वितरण व हाकरो को कोरोना वैरीयस के रूप में मान्यता दी जाए ताकि जोखिम भरे कार्य करते समय संक्रमित या मृत्यु की स्थिति में उनके परिवार को सहायता मिल सके । इंश्योरेंस का लाभ भी दिया जाए। साथ ही साथ सभी दैनिक समाचार वितरकों को पेट्रोल लेने की सुविधा दी जाए जिससे हांकरो की कमी होने पर वे समय पर पेपर का वितरण कर सके । इसके अतिरिक्त पेपर वितरण के बाद पेपर बिल वसूली के लिए समय प्रशासन द्वारा दी जाए ताकि पेपर कंपनी का बिल समय पर भुगतान किया जा सके। प्रशासन द्वारा केवल वितरण का समय सुबह 6:00 से 8:00 व संध्या 2 घंटा दिया गया है लेकिन बिल वसूली का समय नहीं रहने के कारण आर्थिक कठिनाइयों का सामना हो रहा है। इस पर भी प्रशासन को ध्यान देना चाहिए।

  • Related Posts

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: साल 2026 में चैत्र नवरात्र की शुरूआत 19 मार्च से होने जा रही है. श्रद्धालु 27 मार्च तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करेंगे. नवरात्र के आखिरी दिन…

    Read more

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    *कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी* शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानने जब कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
    error: Content is protected !!