समर्थन देने वालों ने निगम की जलाई बजट की प्रतियां

कोरबा। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने कोरबा नगर निगम में कल पारित बजट को जन विरोधी और विकास विरोधी करार देते हुए आज बांकी मोंगरा में बजट की प्रतियां जलाई गई। बांकी मोंगरा क्षेत्र की उपेक्षा से नाराज सैकड़ों नागरिकों और व्यापारियों ने इस आंदोलन में हिस्सा लिया। माकपा ने कहा है कि विकास के नाम पर आउट सोर्सिंग और निजीकरण के किसी भी प्रस्ताव को माकपा का समर्थन न मिलने की घोषणा पार्टी ने पहले ही महापौर को दिए अपने ज्ञापन में कर दी थी और अब इसके खिलाफ पार्टी सड़क पर लड़ाई लड़ेगी। माकपा ने कड़े शब्दों में कहा है कि विपक्षी पार्षदों को सदन में घुसने से रोककर और सदन को गुमराह कर, बजट प्रस्तावों पर बिना किसी चर्चा के महापौर बजट पारित कराने की चालबाजी तो कर सकते हैं, लेकिन जनता का दिल नहीं जीत सकते।

माकपा के जिला सचिव प्रशांत झा ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया में कहा है कि 850 करोड़ रुपयों के बजट में आम जनता के लिए न विकास है, न राहत, जबकि अधिकांश नागरिकों की आजीविका कोरोना संकट के कारण प्रभावित हुई है और उनकी आय में भयंकर गिरावट आई है। यही कारण है कि माकपा ने गरीब जनता और लघु व्यापारियों का संपत्ति कर सहित अन्य बकाया कर माफ करने, कर्मचारियों के नियमित पदों को भरने और सफाई कर्मियों को दैनिक वेतनभोगियों के रूप में नियमित करने और राजस्व भूमि व वन भूमि पर वर्षों से काबिज परिवारों को पट्टे और भू-अधिकार पत्र देने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि निजीकरण और आउट सोर्सिंग के प्रस्तावों का माकपा पार्षद राजकुमारी कंवर द्वारा विरोध करने पर पूरे सदन को इन प्रस्तावों पर पुनर्विचार करने का जो आश्वासन महापौर ने दिया गया था, उससे चंद घंटे के अंदर मुकरने से यह बात साफ हो गई है कि कांग्रेस की प्राथमिकता में जनता की रोजी-रोटी का सवाल नहीं है, केवल ठेकेदारों और निजी एजेंसियों की तिजोरी को भरना है।

माकपा नेता ने कहा कि पिछड़े हुए बांकी मोंगरा क्षेत्र के विकास के लिए जिन कार्यो को करने की सार्वजनिक घोषणा जुलाई में अपने हस्ताक्षरित बयान में महापौर ने स्वयं की थी, उसकी कोई भी झलक इस बजट में नहीं है और यह बांकी मोंगरा क्षेत्र के नागरिकों के साथ खुला विश्वासघात है। इस क्षेत्र की जनता इसका जवाब अपने प्रतिरोध आंदोलन के जरिये देगी और बिना किसी चर्चा के पारित किए जाने वाले बजट और जबरन कर वसूली के प्रस्तावों को निगम की जनता स्वीकार करने वाली नहीं है।

माकपा द्वारा बांकी मोंगरा में किये गए इस आंदोलन में पार्षद राजकुमारी कंवर ने ही बजट की प्रतियों को आग लगाई, जबकि अन्य नागरिकों ने उसमें आहुति दी। राजकुमारी ने कहा कि जो आश्वासन मुझे सदन में कल दिया गया था, महापौर द्वारा उससे ही मुकर जाने से मैं आहत हूं और यह इस क्षेत्र की जनता का खुला अपमान है। इस विरोध प्रदर्शन में राजकुमारी जनक दास, जवाहर सिंह कंवर, रामपूजन यादव, रमेश शर्मा, अभिजीत गुप्ता, जनरैल सिंह, दिलीप नेताम, पुरूषोत्तम, आनंद धांधी, शिवरतन, संजय यादव, शत्रुहन दास आदि माकपा कार्यकर्ताओं सहित इस क्षेत्र के गणमान्य नागरिक भी शामिल थे।

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    *कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य  जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, सेवन एवं अवैध बिक्री पर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
    error: Content is protected !!