सभापति राजू शर्मा ने माननीय मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कुमारी जलाशय में शीघ्र जल क्षमता बढ़ाने की मांग की

रायपुर/ तिल्दा नेवरा जिला पंचायत रायपुर में सामान्य सभा का आयोजन हुआ जहां पर जिला पंचायत सदस्यों ने पूरे जिले में समस्याओं को लेकर समीक्षा की गई । खाद, बीज, गौठान, राजीव गांधी किसान योजना विषय पर चर्चा हुई जिला पंचायत कृषि समिति के सभापति राजू शर्मा ने वर्षा नहीं होने के कारण जल संसाधन विभाग से भाटापारा नहर नाली व सभी जलाशय से किसानों को पानी देने का मुद्दा उठाया । तिल्दा विकासखंड के कुम्हारी जलाशय की जलवर्धन क्षमता बढ़ाने की योजना के विषय में भी चर्चा की गई । विभाग के एजुकेटेड इंजीनियर द्वारा जानकारी दी गई जिसमें कुम्हारी जलाशय जो 1000 एकड़ में निर्मित 1927 में अंग्रेजों द्वारा किया गया था उक्त जलाशय जलभराव नहीं होने के कारण किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल पाता माननीय मुख्यमंत्री द्वारा दिनांक 20- 1-2019 को ग्राम और जिला बलौदा बाजार में 43 ग्राम के किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा की थी जिसमें शासन द्वारा दो हजार अट्ठारह में 21 करोड़ की शासन से स्वीकृति प्रदान की थी जिसमें महानदी परियोजना समोदा बैराज से रायपुर एनर्जी लिमिटेड रायखेड़ा में स्थापित जीएमआर पावर प्लांट से 10 एमसीएम पानी की पूर्ति प्रस्तावित की गई थी । इस आशय का पत्र एनर्जी लिमिटेड के पत्र क्रमांक आर ई एल डब्लू आरडी 1920 दिनांक 12-11- 2019 को सिद्धांत सहमति कंपनी द्वारा दिया गया था । माननीय मुख्यमंत्री की घोषणा को शीघ्र पूर्ण किए जाने के दिशा में दिनांक 29-1- 2021 को 11 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई माननीय मुख्यमंत्री के घोषणाओं का अमल नहीं होने के प्रति क्षेत्र के किसानों में रोष व्यक्त है जिला पंचायत कृषि समिति के सभापति राजू शर्मा ने माननीय मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कुमारी जलाशय में शीघ्र जल क्षमता बढ़ाने की मांग की है जिससे क्षेत्र के 43 गांव के किसानों की 25000 एकड़ जमीन की सिंचाई हो सकेगी उक्त महत्वाकांक्षी योजना को शीघ्र पूरा करने के लिए आज जिला पंचायत रायपुर के सामान्य सभा की बैठक में मुद्दा उठाया गया । व राज्य शासन से जल संसाधन विभाग को पत्र लिखकर मुख्यमंत्री की घोषणा को शीघ्र पूरा करने पत्र लिखा गया । जिला पंचायत सभापति राजू शर्मा ने बिना लाइसेंस के बीज प्रोसेसिंग एवं पैकेजिंग धरसीवा ब्लॉक के टिकारी में अवैध रूप से संचालन पर भी कार्यवाही की मांग की है । वही जिला पंचायत सभापति ने तुलसी मानपुर रजिया सरारी डी साकरा अनेक जगह आजादी के 70 साल बाद भी शमशान घाट में बैठने के लिए व्यवस्था नहीं होने पर नाराजगी जताई है । सभी शमशान घाटों में वृक्षारोपण, बोरिंग हैंड पंप, सहयात्री प्रतिक्षालय बनाने की मांग का सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया ।

  • Related Posts

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा कोरबा।आगामी 28 मार्च से 01 अप्रैल तक आयोजित होने जा रही…

    Read more

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    कोरबा, 08 मार्च 2026/ उच्च न्यायालय बिलासपुर (छत्तीसगढ़), राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार आज 08 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    किसानों के खेतों में उतरे कलेक्टर के कदम,मूंगफली – उड़द और मक्का की फसल का किया अवलोकन

    किसानों के खेतों में उतरे कलेक्टर के कदम,मूंगफली – उड़द और मक्का की फसल का किया अवलोकन

    जांजगीर-चांपा 300 साल पुरानी परंपरा: पंतोरा में पंचमी पर लट्ठमार होली, पूजा के बाद युवतियों ने बरसाईं लाठियां अनोखी परंपरा  

    जांजगीर-चांपा 300 साल पुरानी परंपरा: पंतोरा में पंचमी पर लट्ठमार होली, पूजा के बाद युवतियों ने बरसाईं लाठियां अनोखी परंपरा  

    कटघोरा को जिला बनाने की मांग को विधायक तुलेश्वर सिंह का समर्थन,अधिवक्ता संघ से की मुलाकात

    कटघोरा को जिला बनाने की मांग को विधायक तुलेश्वर सिंह का समर्थन,अधिवक्ता संघ से की मुलाकात
    error: Content is protected !!