सब टीवी के लोकप्रिय सिरियल तारक मेहता के 3000 एपिसोड पूरे

टीआरपी की रेस में आमतौर पर टॉप 10 में जगह बनाए रखने वाले टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने हाल ही में अपने 3000 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। इस बात की खुशखबरी शो के प्रोड्यूसर मालव राजड़ा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दी है। मालव ने लिखा कि उनका अगला लक्ष्य अब 5 हजार का आंकड़ा छूने का है।

शो के 3 हजार एपिसोड पूरे होने की खुशी में कास्ट के अधिकतर लोग मिले और उनकी तस्वीरें भी मालव ने शेयर की हैं।

तस्वीरों में शो के एक्टर्स मालव के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। उनके बैकग्राउंड में गोकुलधाम सोसायटी का सेट फूलों से सजा नजर आ रहा है। तस्वीरों के कैप्शन में मालव ने लिखा, बेस्ट टाइम वो है जब आप अपने टीम मेंबर्स के साथ एन्जॉय करते हो। जो कि असल में आपके परिवार की तरह हैं।

तस्वीर में मिसेज कोमल हाथी का किरदार निभाने वाली अंबिका रंजनकर, रोशन सोड़ी का किरदार निभाने वाली जेनिफर मिस्त्री, सोनू का किरदार निभाने वाली पलक सिंधवानी और रीता रिपोर्टर का किरदार निभाने वाली प्रिया आहूजा नजर आ रही हैं। इसके अलावा अंजली मेहता का किरदार निभाने वाली सुनैना फौजदार भी तस्वीरों में नजर आ रही हैं। बता दें कि बीते दिनों एक्ट्रेस नेहा मेहता इस किरदार से वॉक आउट कर गई थीं।

  • Related Posts

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    कोरबा, 02 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने होली पर्व के अवसर पर…

    Read more

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    कोरबा 02 मार्च। जिले के केंदई रेंज अंतर्गत सखोदा परिसर के जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्नमाता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्नमाता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता
    error: Content is protected !!