सफाई कर्मचारियों को तिलक लगा कर के उनके ऊपर पुष्प वर्षा करते हुए सम्मान किया गया,सफाई सैनिक बड़ी संख्या में उपस्थित हुए

तिल्दा/नेवरा/ शहर मंडल के तत्वधान में मनाया गया स्वच्छता पखवाड़ा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर उनके संकल्प को लेकर मंडल के कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत नगर के विभिन्न चौक चौराहा मंदिर एवं तालाबों में साफ सफाई किया गया, वही भारतीय जनता पार्टी के मंडल के अध्यक्ष ईश्वर यदु, व महामंत्री सौरभ जैन के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय नेवरा में सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया गया, जिसमें भारत माता की पूजा अर्चना करते हुए सभी सफाई कर्मचारियों को तिलक लगा कर के उनके ऊपर पुष्प वर्षा करते हुए सम्मान किया गया । जिसमें नगर पालिका तिल्दा नेवरा में कार्यरत महिला एवं पुरुष सफाई सैनिक बड़ी संख्या में उपस्थित हुए वही सभी भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं सफाई कर्मचारी एक साथ कार्यालय पर ही मिलजुल कर स्ल्पाहार किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा रायपुर ग्रामीण जिला के महामंत्री अनिल अग्रवाल के द्वारा सभी सफाई सैनिकों का सम्मान किया गया, एवं उन्होंने बताया कि जब से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी बने हैं तब से वे देश के सभी सफाई कर्मियों को सैनिक के रूप में देखते हैं जोकि लगातार शहर में ही नहीं पूरे देश में बिना रुके बिना थके धूप हो या बरसात अपने कार्य में लगे रहते हैं और स्वच्छता के मुख्य धारा में यही सफाई सैनिक सहयोग प्रदान करते आ रहे हैं । मोदी जी सफाई कर्मियों को एक विशेष दर्जा देते हैं सम्मान देते हैं वह खुद उनके चरण धोकर के उनके साथ भोजन ग्रहण करते हैं ऐसे हमारे नेता मोदी जी के आवाह्नन पर ही आज पूरे देश में इस प्रकार से सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया जा रहा है जो कि अत्यंत हर्ष और गर्व की बात है सफाई एवं सफाई सैनिकों के सम्मान के कार्यक्रम में ईश्वर यदु मंडल अध्यक्ष तिल्दा शहर भाजपा, नरेंद्र शर्मा पूर्व पार्षद, मनोज निषाद पार्षद व मंडल महामंत्री, विकास सुखवानी उपाध्यक्ष नपा, अमरजीत पासवान , विनोद नेताम अनुसूचित जनजाति अध्यक्ष शहर, देवकी बाघमार मंडल उपाध्यक्ष, प्रेम कोसले मंडल उपाध्यक्ष, गणेश शर्मा, शेखर यदु मंत्री, आदर्श वर्मा , गोपाल निषाद, अलख साहू , जितेंद्र राजपूत, आदि उपस्थित रहे ।

  • Related Posts

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    कोरबा, 02 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने होली पर्व के अवसर पर…

    Read more

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    कोरबा 02 मार्च। जिले के केंदई रेंज अंतर्गत सखोदा परिसर के जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्नमाता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्नमाता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता
    error: Content is protected !!