सड़क पर आया उपासने परिवार का झगड़ा,बड़ेभाई जगदीश ने सच्चिदानंद को सड़क पर मारा थप्पड़, लगाया डकैती का आरोप

रायपुर/ छत्तीसगढ़ बीजेपी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने और उनके भाई का पारिवारिक विवाद अब खुलकर सामने आया है। विवाद इतना बढ़ा कि, उनके बड़े भाई और MCU के पूर्व कुलपति जगदीश उपासने ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। बताया जाता है कि, सच्चिदानंद उपासने ने शटर का ताला तोड़ा, जिसके बाद उनके बड़े भाई ने डकैती करने का आरोप लगाते हुए, उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। यह पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है। 

मकान से जुड़ा हुआ है विवाद 

यह पूरी घटना 20 अक्टूबर की सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। सच्चिदानंद उपासने और जगदीश उपासने रजनी ताई के बेटे हैं। रजनी ताई का नाता RSS से रहा है और वह रायपुर की पूर्व विधायक भी रही हैं। रायपुर के टिकरापारा थाना इलाके में हरचंद राय पेट्रोल पंप के पास मेन रोड में इनका मकान है। इसी मकान से जुड़ा हुआ विवाद बताया जाता है। 

सच्चिदानंद उपासने पर उनके भाई ने डकैती डालने का लगाया आरोप

बताया जाता है कि, बीते दो ढाई साल से यहां सच्चिदानंद उपासने नहीं रहते हैं। उन्होंने दूसरा मकान बना लिया और वहीं शिफ्ट हो गए, लेकिन उनका ऑफिस यहीं है। इसी ऑफिस में वह परिवार के लोगों को बिना बताए ताला तोड़कर सामान निकलवा रहे थे। इसी को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद हुआ है। सच्चिदानंद उपासने के बड़े भाई जगदीश उपासने देश के सीनियर जर्नलिस्ट हैं। उन्होंने सच्चिदानंद उपासने को थप्पड़ जड़ने के बाद घर पर डकैती डालने का आरोप लगाया है। जगदीश उपासने ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

इस पूरे मामले पर सच्चिदानंद उपासने ने कहा कि, उनके भाई जगदीश उपासने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के दोस्त हैं और वे कांग्रेसियों के साथ मिलकर बीजेपी को बदनाम करने की साजिश में लगे हैं। उन्होंने मुझे 2 थप्पड़ मारे हैं, लेकिन मैं उनके खिलाफ थाने नहीं जाऊंगा, क्योंकि, ये हमारे परिवार का मामला है। वे पहले भी अपने छोटे भाई को भी पीट चुके हैं।

जगदीश उपासने ने पोस्ट कर दी जानकारी 

इस घटनाक्रम को लेकर जगदीश उपासने ने कहा कि, ये घर हमारी आई का है और मेरे भाई सच्चिदानंद उपासने पहले यहीं रहते थे। बीते कुछ समय से वो यहां नहीं रहते हैं और दूसरी जगह बंगला बनवा लिया है। तभी अचानक वो 8-10 लोगों को लेकर आए और शटर का ताला तुड़वाकर सामान निकलवाने लगे। इसे पहले वे ऑफिस के रूप में इस्तेमाल करते थे। मैंने कहा उसे कहा कि, तुम अपने ही घर में इस तरह ताला तोड़कर क्यों घुस रहे हो, चाबी ले सकते थे। अपनी मां से मिल सकते थे। तुमने तीन साल से बूढ़ी मां को देखा तक नहीं है। जिसके यह विवाद हो गया। 

  • Related Posts

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    अंतिम क्षण तक लक्ष्य के लिए जुटे रहो-गीता फोगाट से मिलकर उत्साहित हुए खिलाड़ी, बोले- ‘गीता दीदी हमारी रोल मॉडल’ अम्बिकापुर, 21 मार्च 2026/ शनिवार का दिन सरगुजा संभाग के…

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    पाली से ज्ञान शंकर तिवारी का रिपोर्ट कोरबा जिले की नगर पालिका परिषद दीपका एक बार फिर विवादों के घेरे में है। इस बार मामला शहर की रोशनी के लिए…

    Comments are closed.

    You Missed

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
    error: Content is protected !!