संसदीय परंपरा का पूर्ण ज्ञान, छग की संस्कृति को नहीं समझने वाले गलत प्रचार कर रहे

0 नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा-विशुद्ध छत्तीसगढिय़ा वाक्यों को गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा 0

कोरबा/ छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने अपने बयान को तोड़-मरोडक़र प्रचारित-प्रसारित करने वालों को स्पष्ट किया है कि उन्हें छत्तीसगढ़ की रीति-नीति व संस्कृति का शायद ज्ञान नहीं है, इसलिए उनके सहज व विशुद्ध छत्तीसगढिय़ा वाक्यों को गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है।
डॉ. महंत ने कहा कि मैं विशुद्ध रूप से छत्तीसगढिय़ां संस्कृति में रचा-बसा हूूं। छत्तीसगढ़ की भाषाशैली का उपयोग करते समय बीच-बीच में निर्धारित प्रयोग लक्षणा-व्यंजना में आने वाले शब्दों के साथ बात करता हूं। छत्तीसगढिय़ों में एक प्रचलित वाक्य जैसे-लउठी धर के दउड़ा न…, मार न टूरा ला… जैसे कई वाक्य सहज रूप से उपयोग में लाए जाते हैं लेकिन जो लोग छत्तीसगढ़ की रीति-नीति, भाषा संस्कृति को नहीं समझते, ऐसे मीडिया प्रतिनिधियों के द्वारा गलत ढंग से प्रस्तुत किया जा रहा है।
डॉ. महंत ने कहा कि मुझे प्रधानमंत्री के पद और संसदीय परंपरा और गरिमा का पूरा ज्ञान है। मैं स्वयं 4 बार सांसद, 5 बार विधायक रहा और स्पीकर के साथ-साथ नेता प्रतिपक्ष होने के नाते संवैधानिक गरिमा का भी ख्याल है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से कईयों बार व्यक्तिगत मुलाकातें हुई है और वे मुझे भी व्यक्तिगत तौर पर जानते हैं। एक पढ़ा-लिखा आदमी गलत बयानबाजी कैसे कर सकता है। डॉ. महंत ने मोदी जी के साथ की एक फोटो साझा करते हुए कहा कि जब नरेन्द्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री हुआ करते थे और मैं भारत सरकार में केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री था तो उनके ही प्रदेश गुजरात के आणंद में आयोजित कार्यक्रम में काफी आत्मीयता से मुलाकात हुई। ऐसे व्यक्ति जो केवल भाजपा के नहीं बल्कि हर दल के लिए प्रधानमंत्री हैं, उन पर गलत टिप्पणी तो करने का सवाल ही नहीं उठता। राजनीति की आड़ लेकर मुझ जैसे सीधे-साधे और सरल-सहज छत्तीसगढिय़ा व्यक्ति की छवि और शीर्ष नेताओं के साथ संबंधों को खराब करने का काम न करें।

  • Related Posts

    SECL दीपका खदान की हैवी ब्लास्टिंग से हरदी बाजार स्वास्थ्य केंद्र में हादसा, बाल-बाल बचे कर्मचारी

    जिले के औद्योगिक क्षेत्र हरदी बाजार में बुधवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया। SECL दीपका खदान में हुई शक्तिशाली ‘हैवी ब्लास्टिंग’ के कारण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) हरदी बाजार…

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    कोरबा। वैसे तो विद्युत वितरण विभाग का काम उपभोक्ताओं तक सुगम रूप से भी विद्युत आपूर्ति करना है, लेकिन इस काम में विभाग के अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। जिस…

    Comments are closed.

    You Missed

    SECL दीपका खदान की हैवी ब्लास्टिंग से हरदी बाजार स्वास्थ्य केंद्र में हादसा, बाल-बाल बचे कर्मचारी

    SECL दीपका खदान की हैवी ब्लास्टिंग से हरदी बाजार स्वास्थ्य केंद्र में हादसा, बाल-बाल बचे कर्मचारी

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026
    error: Content is protected !!