
रायगढ़ । शहर के तीन सितारा होटल अंश के संचालक अशोक अग्रवाल (तोता) की माता जी श्रीमती द्रोपती देवी अग्रवाल का आज सुबह रायपुर में दुःखद निधन हो गया है। वे 78 वर्ष की थी। वे पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं। वे भाजपा के पितृ पुरुष स्व. लखीराम अग्रवाल के छोटे भ्राता स्व. गजानंद अग्रवाल की धर्मपत्नी थी। वे श्री मुरलीधर अग्रवाल, आनंद अग्रवाल एवं अशोक अग्रवाल की माता जी थी। वे अपने पीछे 3 बेटे, 2 बेटियां सहित नाती पोतों से भरा पूरा परिवार रोता बिलखता छोड़ गई। उनकी अंतिम यात्रा आज शाम 5 बजे उनके निवास स्थान से निकाली गई और स्थानीय मुक्तिधाम खरसिया में अंतिम संस्कार किया गया । वे बेहद मृदु स्वभाव व प्रेरणादायक धार्मिक प्रवृति की थी। उनके निधन से पूरे खरसिया में शोक की लहर दौड़ गई।






Comments are closed.