
कोरबा। तीन दशक तक कोयलाचल में इंटक के वरिष्ठ नेता रहे एसपी सिंह का रविवार को उपचार के दौरान निधन हो गया। पिछले शनिवार अचानक उनकी तबियत गंभीर हो जाने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां रविवार की शाम उन्होंने अंतिम सांस ली।
स्व. एसपी सिंह द्वारा श्रमिक हित में किए गए कार्य अविश्मरणिय रहेंगे। उनकी छवि निर्भिक और नीडर श्रमिक नेता के रूप में याद की जाएगी। शनिवार को ही स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव और राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल अस्पताल में उनका हालचाल जानने पहुंचे थे। उनके पुत्र शशि सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के साथ ही राजपूत क्षत्रिय समाज के राष्ट्रीय पदाधिकारी हैं एवं उनकी पुत्री श्रीमती माला सिंह कास्ट अकाउंटेंट हैं। वे अपने पीछे एक पुत्र और एक पुत्री सहित नाती-पोतों से भरा पूरा परिवार शोक संतप्त छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार कोसाबाड़ी स्थित मुक्तिधाम में सोमवार की दोपहर 3 बजे किया जाएगा।







Comments are closed.