शोक समाचार:- नही रहे वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप महतो,ग्रामीण पत्रकारिता का एक अध्याय हुआ समाप्त…

कोरबा/ ग्रामीण पत्रकारिता को एक नया आयाम देने वाले कोरबा जिले के वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप महतो का आज सुबह कोरबा के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार रोता बिलखता छोड़ गए। ग्रामीण पत्रकारिता को एक नई दिशा देने में स्वर्गीय महतो जी का विशेष योगदान रहा है सन 90 के दशक में उन्होंने ग्रामीण पत्रकार संगठन, प्रेस परिषद जैसे संगठनों में कार्य कर ग्रामीण पत्रकारों की स्थिति सुधारने में अहम कार्य किया है कुछ साल पहले हुए श्रमजीवी पत्रकार संगठन के प्रदेश स्तर के पद पर आसीन रहे। श्री महतो जी तेज तर्रार प्रवक्ता थे साथ ही  जायसवाल कलार समाज को भी एक नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।समाज मे व्याप्त कुरीतियों का सदैव विरोधी रहे। उनके निधन से महतो परिवार स्तब्ध है। अपने जीवन काल में ही उन्होंने एक नया उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अपना देह दान कर दिया था इस नाते उनकी अंत्येष्टि होगी या नहीं यह अभी तय नहीं है। मेडिकल अस्पताल बिलासपुर में उन्होंने अपना देहदान का विधिवत फॉर्म जमा किया था उनके अंतिम सांस लेने के बाद परिजन मेडिकल कॉलेज के संपर्क में है। उनका पार्थिव शरीर बरपाली सिंचाई कॉलोनी स्थित मकान में अंतिम दर्शन हेतु उपलब्ध रहेगा।

  • Related Posts

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    अंतिम क्षण तक लक्ष्य के लिए जुटे रहो-गीता फोगाट से मिलकर उत्साहित हुए खिलाड़ी, बोले- ‘गीता दीदी हमारी रोल मॉडल’ अम्बिकापुर, 21 मार्च 2026/ शनिवार का दिन सरगुजा संभाग के…

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    पाली से ज्ञान शंकर तिवारी का रिपोर्ट कोरबा जिले की नगर पालिका परिषद दीपका एक बार फिर विवादों के घेरे में है। इस बार मामला शहर की रोशनी के लिए…

    Comments are closed.

    You Missed

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
    error: Content is protected !!